प्रमोद भार्गव

प्रमोद भार्गव

लेखक के कुल पोस्ट: 1,251

लेखक प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार है ।

https://www.pravakta.com/author/pramodsvp997rediffmail-com

लेखक - प्रमोद भार्गव - के पोस्ट :

विविधा

शिकंजे में आतंकवाद का उपदेशक : जाकिर नाइक

| Leave a Comment

इस्लाम के अलावा जाकिर दुनिया की हरेक उपासना पद्धति का विरोधी है। वह भगवान गणेश के सिर पर हाथी के सिर के प्रत्यारोपण विधि का उपहास उड़ाता है। अन्य हिंदु देवी-देवताओं के खिलाफ भी उसकी टिप्पणियां बेहद अपत्तिजनक है। मूर्ति-पूजा का भी मजाक उड़ाता है। वह ‘मैरी क्रिसमस‘ कहने के भी विरुद्ध है। वह दुनिया के मुसलमानों से अपील करता है कि उन्हें अल्लाह के अलावा अन्य किसी से मदद नहीं मांगनी चाहिए। पैगंबर से भी नहीं। इस विभाजनकारी विचार के चलते ही, सुन्नियों के सूफी, शिया और अमिदिया समुदायों के प्रति नफरत गहराई है।

Read more »

राजनीति

अखाड़ा न बने संसद

| Leave a Comment

इसमें कोई दो राय नहीं कि सरकार ने कालाधन, भ्रश्टाचार एवं आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए हजार-पांच सौ के नोट बंद करके जो निर्णायक पहल की है, वह स्वागत योग्य है। लेकिन नेक फैसले पर अमल की जो तमाम मुश्किलें पैदा हो रही हैं, उनका प्रबंध नोटबंदी लागू करने से पहले कर लिया गया होता तो शायद न तो देश में इतनी छुट्टे व नए नोटों के लिए मारी-मारी हो रही होती और न ही विपक्ष को जनता से सीधा जुड़ा इतना बड़ा मुद्दा मिला होता। इसलिए इस मुद्दे पर हंगामा खड़ा होना कोई हैरानी की बात नहीं है। फिर हमारे सांसदों में बहुत बड़ी संख्या ऐसे सांसदों की है, जो खुद नोटबंदी से आफत अनुभव कर रहे होंगे ? यह नोटबंदी ठीक उस वक्त की गई है, जब उत्तरप्रदेश व पंजाब समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में इस नोटबंदी ने संभावित प्रत्याशि और दल-प्रमुखों की नींद हराम कर दी है।

Read more »

विविधा

आतंकियों की मौत पर आंसू बहाना

/ | Leave a Comment

अब दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, मोहन प्रकाशऔर एआईएमआईएम के स्वयंभू असददुद्दीन औवेसी ने मुठभेड़ पर सवाल और व्यक्ति के मानवाधिकारों की पैरवी की है। ये कुशंकाएं नेताओं के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने जैसी तो हैं ही, आतंकियों की हौसला-अफजाई करने वाली भी हैं। यह छींटाकशी राष्ट्रहित को परे रखते हुए वोट-बैंक को भुनाने जैसी है। मुठभेड़ को फर्जी घोषित करने वालों को यह चिंता नहीं हुई कि ये आतंकी उस जेल प्रहरी की हत्या कर भागे हैं, जो अपने उत्तरदायित्व का ईमानदारी से निर्वहन कर रहा था।

Read more »