लेख विश्ववार्ता हिंद स्वराज पुलवामा के दोषियों को मिले रूह कंपा देने वाली सजा August 28, 2020 / August 28, 2020 by योगेश कुमार गोयल | Leave a Comment – योगेश कुमार गोयल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले को लेकर करीब डेढ़ साल बाद एनआईए द्वारा आखिरकार जम्मू की विशेष अदालत में 13500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल करने के बाद साफ हो गया है कि पुलवामा हमले की साजिश कितनी गहरी थी। विस्फोटक से भरी एक गाड़ी से सीआरपीएफ के काफिले […] Read more » Pulwama convicts get punishing spirit पुलवामा
शख्सियत समाज हिंद स्वराज झंडेवाला पार्क के नायक थे अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी August 23, 2020 / August 23, 2020 by ब्रह्मानंद राजपूत | Leave a Comment 85वें बलिदान दिवस 23 अगस्त 2020 पर विशेष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास ऐसे वीर वीरांगनाओं की कहानियों से भरा पड़ा है जिनके योगदान को कोई मान्यता नहीं मिली है। ऐसे ही हमारे अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी हैं जिनका योगदान भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी रहा है। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा है कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को इतिहासकारों ने पूरी तरह से उपेक्षित रखा है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनेक वीर वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध खुला विद्रोह किया और स्वतंत्रता की खातिर शहीद हो गये। इन्हीं शहीदों में क्रांतिवीर गुलाब सिंह लोधी का नाम भी शामिल है। जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी भारत माँ को आजादी दिलाने के लिए लगा दी। उनका जन्म एक किसान परिवार में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम चन्दीकाखेड़ा (फतेहपुर चौरासी) के लोधी परिवार में सन् 1903 में श्रीराम रतनसिंह लोधी के यहां हुआ था। लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन में भाग लेने उन्नाव जिले के कई सत्याग्रही जत्थे गये थे, परन्तु सिपाहियों ने उन्हें खदेड़ दिया और ये जत्थे तिरंगा झंडा फहराने में कामयाब नहीं हो सके। इन्हीं सत्याग्रही जत्थों में शामिल वीर गुलाब सिंह लोधी किसी तरह फौजी सिपाहियों की टुकड़ियों के घेरे की नजर से बचकर आमीनाबाद पार्क में घुस गये और चुपचाप वहां खड़े एक पेड़ पर चढ़ने में सफल हो गये। क्रांतिवीर गुलाब सिंह लोधी के हाथ में डंडा जैसा बैलों को हांकने वाला पैना था। उसी पैना में तिरंगा झंडा लगा लिया, जिसे उन्होंने अपने कपड़ों में छिपाकर रख लिया था। क्रांतिवीर गुलाब सिंह ने तिरंगा फहराया और जोर-जोर से नारे लगाने लगे- तिरंगे झंडे की जय, महात्मा गांधी की जय, भारत माता की जय। अमीनाबाद पार्क के अन्दर पर तिरंगे झंडे को फहरते देखकर पार्क के चारों ओर एकत्र हजारों लोग एक साथ गरज उठे और तिरंगे झंडे की जय, महात्मा गांधी की जय, भारत माता की जय। झंडा सत्याग्रह आन्दोलन के दौरान देश की हर गली और गांव शहर में सत्याग्रहियों के जत्थे आजादी का अलख जगाते हुए घूम रहे थे। झंडा गीत गाकर, झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजय विश्व तिरंगा प्यारा, इसकी शान न जाने पावे, चाहे जान भले ही जाये, देश के कोटि कोटि लोग तिरंगे झंडे की शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए दीवाने हो उठे थे। समय का चक्र देखिए कि क्रांतिवीर गुलाब सिंह लोधी के झंडा फहराते ही सिपाहियों की आंख फिरी और अंग्रेजी साहब का हुकुम हुआ, गोली चलाओ, कई बन्दूकें एक साथ ऊपर उठीं और धांय-धांय कर फायर होने लगे, गोलियां क्रांतिवीर सत्याग्रही गुलाबसिंह लोधी को जा लगीं। जिसके फलस्वरूप वह घायल होकर पेड़ से जमीन पर गिर पड़े। रक्त रंजित वह वीर धरती पर ऐसे पड़े थे, मानो वह भारत माता की गोद में सो गये हों। इस प्रकार वह आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर कर 23 अगस्त 1935 को शहीद हो गये। क्रांतिवीर गुलाबसिंह लोधी के तिरंगा फहराने की इस क्रांतिकारी घटना के बाद ही अमीनाबाद पार्क को लोग झंडा वाला पार्क के नाम से पुकारने लगे और वह आजादी के आन्दोलन के दौरान राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं का प्रमुख केन्द्र बन गया, जो आज शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान के स्मारक के रूप में हमारे सामने है। मानो वह आजादी के आन्दोलन की रोमांचकारी कहानी कह रहा है। क्रांतिवीर गुलाब सिंह लोधी ने जिस प्रकार अदम्य साहस का परिचय दिया और अंग्रेज सिपाहियों की आँख में धूल झोंककर बड़ी चतुराई तथा दूरदर्शिता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया, ऐसे उदाहरण इतिहास में बिरले ही मिलते हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उनकी याद में केंद्र सरकार द्वारा जनपद उन्नाव में 23 दिसंबर 2013 को डाक टिकट जारी किया गया। एक सच्चा वीर ही देश और तिरंगे के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर सकता है। ऐसे ही अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी एक सच्चे वीर थे जिन्होंने अपने देश और तिरंगे की खातिर अपना बलिदान दे दिया और तिरंगे को झुकने नहीं दिया। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का बलिदान देशवासियों को देशभक्ति और परमार्थ के लिये जीने की प्रेरणा देता रहेगा। आज हम वीर शहीद गुलाब सिंह लोधी को उनके 85वें बलिदान दिवस पर नमन करते हुए यही कह सकते हैं कि- ‘‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले। वतन पर मरने वालों का यह बाकी निशां होगा।’’ जय हिंद, जय भारत Read more » Gulab singh lodhi अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी गुलाब सिंह लोधी
राजनीति लेख हिंद स्वराज इस्लामिक चक्रव्यूह में भारत…एक और चुनौती August 21, 2020 / August 21, 2020 by विनोद कुमार सर्वोदय | 4 Comments on इस्लामिक चक्रव्यूह में भारत…एक और चुनौती क्या मूस्लिम समाज वास्तव में भयभीत है या फिर सवा करोड़ के मुस्लिम युवाओं के क्लब के गठन द्वारा आक्रांताओं की जड़ों को गहरा करके अपने पूर्वाग्रहों के कारण इस्लामिक चक्रव्यूह में घेरने के लिये भारत को एक और चुनौती दे रहा है ? समाचारों से ज्ञात हुआ है कि इस्लामिक संस्था : दारुल-उलूम, देवबंद […] Read more » India in Islamic Chakravyuh इस्लामिक चक्रव्यूह जमीयत यूथ क्लब प्रशिक्षित इस्लामिक फौज की तैयारी
लेख हिंद स्वराज अत्यंत दुःखद है भारत का कोई राष्ट्रभाषा नहीं होना August 21, 2020 / August 21, 2020 by अशोक “प्रवृद्ध” | Leave a Comment –अशोक “प्रवृद्ध” यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि भारत का आज तक कोई राष्ट्रभाषा नहीं है और न ही भारतीय संविधान में किसी भी भाषा को राष्ट्र भाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। हाँ, यह सच है कि केन्द्र सरकार ने अपने कार्यों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी भाषा को आधिकारिक भाषा […] Read more » भारत का राष्ट्रभाषा भारत का राष्ट्रभाषा नहीं हिन्दी को राष्ट्रभाषा
राजनीति हिंद स्वराज पाकिस्तान के अलावा एक और बड़ा विरोधी हिमस्खलन हैं। August 18, 2020 / August 18, 2020 by डॉ. सत्यवान सौरभ | Leave a Comment डॉo सत्यवान सौरभ कारगिल जिले में, भारतीय सेना के पास पाकिस्तान के अलावा एक और बड़ा विरोधी हिमस्खलन हैं। अप्रैल 1984 के बाद से सियाचिन ग्लेशियर-सॉल्टोरो रिज क्षेत्र में 35 से अधिक अधिकारियों सहित 1,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने हिमस्खलन से अपनी जान गंवाई है। उत्तरी सियाचिन ग्लेशियर में सेना के एक हिमस्खलन की […] Read more » Apart from Pakistan there is another major anti-avalanche. सियाचिन ग्लेशियर-सॉल्टोरो रिज क्षेत्र हिमस्खलन
लेख हिंद स्वराज अंतर्राष्टृय अर्थव्यवस्था से जोड़ेगी नई शिक्षा नीति-2020 August 17, 2020 / August 17, 2020 by डॉ. राकेश राणा | Leave a Comment डॉ0राकेश राणा बेहतर शैक्षिक वातावरण के साथ शिक्षा की उन्नत संस्कृति का विकास हो सके, इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है। नई शिक्षा नीति में ज्ञान के विस्तार की दिशा में नए क्षैतिजों को खोलने का उद्यम किया गया है। लोकल और ग्लोबल के सफल संयोजन की कोशिश में निर्मित यह दस्तावेज […] Read more » The new education policy The new education policy will connect the international economy -2020
लेख हिंद स्वराज उन्मादी सोच व साजिश का हिंसक चेहरा August 16, 2020 / August 16, 2020 by अरविंद जयतिलक | Leave a Comment अरविंद जयतिलक पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर कर्नाटक की राजधानी बंगलूरु में जिस तरह कुछ मजहबी उन्मादियों ने पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर अपनी अराजक मानसिकता का परिचय दिया है वह रेखांकित करने के लिए पर्याप्त है कि ऐसे लोगों का न तो देश के कानून-संविधान में विश्वास है और […] Read more » Violent face of frenzied thinking and conspiracy उन्मादी सोच साजिश का हिंसक चेहरा
लेख हिंद स्वराज उपलब्धियों और चुनौतियों के मुल्यांकन का वक्त August 16, 2020 / August 16, 2020 by अरविंद जयतिलक | Leave a Comment -अरविंद जयतिलक आजादी के सात दशक बाद भी यह सवाल जेरेबहस है कि आजादी की जंग के दौरान जो सपने बुने-गढ़े गए थे क्या वे पूरे हुए? क्या समाज के अंतिम पांत का अंतिम व्यक्ति आजादी के लक्ष्य को हासिल कर सका? दो राय नहीं कि आजादी के बाद इन सात दशकों में देश ने […] Read more » 74 years of independence day Time to rate achievements and challenges उपलब्धियों के मुल्यांकन का वक्त किशोर लड़कियों के लिए पोषण कार्यक्रम किशोरी शक्ति योजना चुनौतियों के मुल्यांकन का वक्त राष्ट्रीय तैयार मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम समन्वित बाल विकास योजना
राजनीति लेख हिंद स्वराज तेजस्वी भारत के नायक मोदी का भाषण और पड़ोसी शत्रु देश August 16, 2020 / August 16, 2020 by राकेश कुमार आर्य | Leave a Comment लाल किले की प्राचीर से निरंतर सातवीं बार देश को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने फिर एक इतिहास रचा है । क्योंकि अब उनके पश्चात केवल 3 कांग्रेसी प्रधानमंत्री ऐसे हैं , जिन्होंने 7 से अधिक बार लाल किले पर निरंतर झंडा फहराया है , और यह प्रधानमंत्री हैं – पंडित […] Read more » hero of stunning India and neighboring enemy countries Speech of Modi मोदी का भाषण और पड़ोसी शत्रु देश
समाज हिंद स्वराज स्वतंत्रता दिवस और देश की आधी आबादी August 16, 2020 / August 16, 2020 by सोनम लववंशी | Leave a Comment देश की आजादी को 73 सावन बीत गए है और हम 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहें लेकिन इस आजाद देश में आज भी आधी आबादी गुलामी की जंजीरों में जकड़ी हुई है। हम कहने को 21वीं सदी में जी रहे है। जहां समता और स्वतंत्रता की बात भी बहुतायत में होती है। हमारे […] Read more » भ्रूणहत्या महिला सशक्तिकरण और फेमिनिज्म स्वतंत्रता दिवस
राजनीति लेख हिंद स्वराज लालकिले पर सातवीं बार तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री मोदी August 16, 2020 / August 16, 2020 by भगवत कौशिक | Leave a Comment जश्न ऐ आजादी:: कोरोना महामारी के बीच आजादी की 74 वीं वर्षगाँठ मनाएंगा देश भगवत कौशिक। देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस इस साल कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्कूलों, कॉलेजों सहित सारे सरकारी, निजी संस्थानों में परेड, सांस्कृतिक आयोजन तो नहीं होंगे।इसके साथ ही लालकिले पर भी होने […] Read more » Prime Minister Modi will hoist the tricolor for the seventh time on the Red Fort तिरंगा फहराएंगे प्रधानमंत्री मोदी लालकिले
लेख हिंद स्वराज राष्ट्रीय एकरूपता की छाया में स्वाधीनता दिवस August 14, 2020 / August 17, 2020 by प्रमोद भार्गव | Leave a Comment प्रमोद भार्गव स्वतंत्रता केवल राजनीतिक एवं आर्थिक नहीं होती, वह राष्ट्रीय और सांस्कृतिक भी होती है। सांस्कृतिक राष्ट्रीयता किसी राष्ट्र को एक सूत्र में बांधे रखने का काम करती है। भगवान राम ने उत्तर से दक्षिण और कृष्ण ने पश्चिम से पूरब तक की जो यात्राएं की थीं, वे घुसपैठिये आक्रांताओं को अपदस्थ करने के […] Read more » Independence Day Independence Day in the shadow of national uniformity shadow of national uniformity राष्ट्रीय एकरूपता राष्ट्रीय एकरूपता की छाया