Category: राजनीति

राजनीति

तुष्टीकरण की आग में जल रहे हैं पश्चिम बंगाल के हिंदू

| 1 Comment on तुष्टीकरण की आग में जल रहे हैं पश्चिम बंगाल के हिंदू

– लोकेन्द्र सिंह रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस और रविन्द्र नाथ ठाकुर की जन्मभूमि पश्चिम बंगाल आज सांप्रदायिकता की आग में जल रही है। वहाँ हिंदू समुदाय का जीना मुहाल हो गया है। यह स्थितियाँ अचानक नहीं बनी हैं। बल्कि सुनियोजित तरीके से पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज को हाशिए पर धकेला गया है। यह काम पहले […]

Read more »

राजनीति

भारत की राष्ट्रभक्ति से बौखलाया चीन

| 1 Comment on भारत की राष्ट्रभक्ति से बौखलाया चीन

र्तमान में चीन की बौखलाहट का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि जिस प्रकार से लम्बे समय से चीन द्वारा भारत के विरोध में कार्यवाही और बयानबाजी की जा रही है, उससे भारत के नागरिकों में चीन के प्रति नकारात्मक वातावरण बना है। भारत के नागरिक जहां किसी भी आतंकवादी हमले पर पाकिस्तान को सोशल मीडिया के माध्यम से खरी खोटी सुनाने में आगे आ रहे हैं, वहीं चीन भी इसकी परिधि में भारतीय नागरिकों के गुस्से का शिकार होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई बार चीनी सामान न खरीदने की अपील भी देखी जा रही है। दुश्मन देश की वस्तुओं को न खरीदने की इस अपील का भारत में व्यापक प्रभाव भी दिखाई दे रहा है।

Read more »

चुनाव राजनीति

सवाल यह भी तो है कि अब उपराष्ट्रपति कौन होगा?

| 4 Comments on सवाल यह भी तो है कि अब उपराष्ट्रपति कौन होगा?

निरंजन परिहार-  राष्ट्रपति तो रामनाथ कोविंद होंगे, लेकिन उपराष्ट्रपति कौन होगा। भैरोंसिंह शेखावत की तरह कोई तेजतर्रार राजनीतिक व्यक्ति उपराष्ट्रपति बना, तो वह राष्ट्रपति पद पर बैठे कोविंद के कद पर भारी पड़ जाएगा। क्योंकि कोविंद पद में भले ही बड़े साहित हो सकते हैं, कद से नहीं। और राजनीति की दिक्कत यही है कि […]

Read more »

राजनीति

‘‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे’’

| Leave a Comment

यह भी उल्लेखनीय है कि उस समय तेज प्रताप की उम्र साढ़े तीन बरस की थी, और यह जमीन रमा देवी से तेज प्रताप के नाम सेवा करने के लिए लिखाई गई। भला समझा जा सकता है। इसी तरह से श्रीमती कान्ति सिंह से केन्द्रीय मंत्री बनाने के एवज में 5 करोड़ रुपये का फ्लैट लिखा लिया गया। सूत्रों का कहना है कि मंत्री, सांसद, विधायक एवं दूसरे पद देने की एवज में लालू यादव बतौर रिश्वत जमीने लेते थे। खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद पर लालू और राबड़ी देवी के रहते और लालू के रेलमंत्री रहने के दौरान इस परिवार ने दसों हजार करोड़ रुपये की सम्पत्ति इकठ्ठा की। जहां तक लालू की ईमानदारी का प्रश्न है तो यह सर्वविदित है कि वह बिहार में अपने मुख्यमंत्रित्व काल मं 900 करोड़ के चारा घोटाले में दोषसिद्ध हैं, और कई महीनों तक जेल में रहने के दौरान फिलहाल जमानत पर हैं।

Read more »

राजनीति

एकता मंचन में भी ‘एकल प्रस्तुति’

| Leave a Comment

अत: कांग्रेस को वह शांति से खामोशी से देख रही है। वह देख रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एकता सम्मेलन में भी कटाक्ष करने से बाज नहीं आए। यही नहीं मंच पर बैठे सभी को अगला मुख्यमंत्री बताकर और खुद को रेस से बाहर कर वे इस आंतरिक संघर्ष को और हवा दे गए। लिखना प्रासंगिक होगा कि मध्यप्रदेश के चुनाव के संदर्भ में दिग्विजय सिंह महत्वपूर्ण कारक फिर होने वाले हैं। जनता की निगाह में वे पहले से ही खारिज हैं। कांग्रेस भी उनसे कहीं-कहीं किनारा करती है पर यह भी एक सच है कि उनके बगैर कांग्रेस का पार लगना भी मुश्किल है।

Read more »

राजनीति

नारी शक्ति और ममता बैनर्जी

| Leave a Comment

-''महिलाओं की स्थिति देखने के लिए दक्षिण एशिया के सोनागाछी घूमकर आइये जो कि यहां का सबसे बड़ा वेश्यालय है। कालीघाट, बहूबाजार, खिदिरपुर और लेबूतल्ला के वेश्यालय घूमकर आइये। महिलाएं किस प्रकार नारकीय परिवेश में यौनदासी का जीवन जीने को बाध्य हैं, देखकर आइये। किस तरह लड़कियों की तस्करी हो रही है, उनकी प्रतिदिन कोठे में बिक्री हो रही है, देखकर आइये। लड़कियां केवल दुष्कर्म की ही नहीं, सामूहिक दुष्कर्म की भी शिकार हो रही हैं। गली सडक़ों में उनका यौन उत्पीडऩ दिन-प्रतिदिन हो रहा है। घर में भी पति ससुराल वालों के किस प्रकार अत्याचार सह रही हैं-देखकर आइये। अत्याचार सहन नहीं करने पर आत्महत्या करने के लिए बाध्य हो रही हैं।

Read more »