आर्थिकी विविधा #नोटबन्दी: मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद क्या हारी हुई बाजी खेल रही है विपक्ष November 20, 2016 by अनुज हनुमत | 1 Comment on #नोटबन्दी: मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद क्या हारी हुई बाजी खेल रही है विपक्ष केंद्र सरकार के नोटबन्दी वाले फैसले के एक हफ्ते के बाद विपक्ष अचानक मुखर हुआ और पीएम मोदी के ऊपर एक के बाद एक हमले शुरू कर दिए ।फ़िलहाल विरोध का आलम ये है कि शीतकालीन सत्र भी नोटबन्दी की भेंट चढ़ने वाला है । ये सारे हमले गरीबों की कंधे पर बन्दूक रखकर किये जा रहे हैं क्योंकि सरकार द्वारा अचानक लिए गये इस फैसले से आम लोगो को कुछ दिक्कतों का सामना तो निःसन्देह करना पड़ रहा है लेकिन अधिकांश लोग सरकार के इस फैसलों को सही बता रहे हैं । शायद विपक्ष भी एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है जिसका नेतृत्व भी कांग्रेस के स्थान ममता बनर्जी कर रही हैं । Read more » Featured नोटबन्दी मास्टर स्ट्रोक मोदी विपक्ष हारी हुई बाजी
आर्थिकी विविधा लूट लिया मोदी ने… November 14, 2016 / November 14, 2016 by अश्वनी कुमार, पटना | Leave a Comment देश वाकई में तभी गंभीर, समझदार या ईमानदार बनता है जब उसे चलाने वाले देश के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए ईमानदारी दिखाए, गंभीर हो| भ्रष्टाचार, बेईमानी से कमाया धन भले ही चंद लोगों को सुकून देता हो मगर ईमानदारी की राह पर चलने वाले लोगों के वर्तमान में मोदी हैं, उनकी व्यवस्था में नोटबंदी जैसे फैसले भी हैं और भ्रष्टों को मिटा देने की सनक भी है| Read more » Featured नोटबंदी पांच सौ और एक हजार के नोट पर पाबंदी मोदी मोदी और नोटबंदी
आर्थिकी विविधा सांच को नहीं कोई आंच, मोदी और नोटबंदी November 14, 2016 / November 14, 2016 by अतुल गौड़ | Leave a Comment माना कि देश परेशान है, लोग हैरान है और परेशानी का सामना कर रहे हैं, लेकिन मीडिया को इस बात में ज्यादा रूचि है कि देश में कैसी-कैसी परेशानियां सामने आ रही हैं। अरे परेशानियां तो आनी ही थी, यदि किसी देश के साथ युद्ध होता तो संभवत: जो कुछ घर में होता बस वही गुजारे का साधन होता, आटा होता तो चून गूंधा जाता और चून नहीं होता तो भूखे सोना होता। हालात थोड़े असामान्य जरूर हैं लेकिन बदतर नहीं है। लोग जैसे भी हो, जद्दो-जहद कर दो जून की रोटी कमाने में और नोट बदलने में कामयाब हो ही रहे हैं। Read more » नोटबंदी पांच सौ और एक हजार के नोट पर पाबंदी मोदी मोदी और नोटबंदी
विविधा मोदी: भविष्य का मर्द विश्व नेता October 22, 2016 by अश्वनी कुमार, पटना | Leave a Comment जब भी विदेशी या पडोसी मीडिया में भारत की बात आती है तो नरेन्द्र मोदी की आक्रामकता और कामकाज के तरीकों की काफी सराहना की जाती है| दुश्मन देशों से आवाज आती है की वहां अब मनमोहन नहीं मोदी बैठा है| क्या विश्व धुरी की महाशक्तियां अमेरिका, रूस और चीन के अलावे चौथी महाशक्ति या विश्व नेता बनने के लिए भारत सक्षम है? Read more » भविष्य का मर्द विश्व नेता मोदी
विविधा मोदी ने पाक को दिखाया 56 इंच का सीना September 30, 2016 by ब्रह्मानंद राजपूत | Leave a Comment जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे घुसकर आतंकी कैम्पों को नेस्तनाबूद किया है। यह काबीलेतारीफ है। उरी हमले के बाद जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में उरी में हुए हमले की निंदा की थी, और देश को आश्वासन दिया था कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’’ उससे अंदाजा हो गया था की मोदी सरकार जल्द ही पकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देगी। यह लक्षित हमला उसी का परिणाम था। कहा जाए तो उरी हमले के शहीदों का बदला था। पकिस्तान को एहसास कराने के लिए भी ये कार्यवाही जरूरी थी। भारत भी अमेरिका या अन्य देशों की तरह लक्षित हमलों को अंजाम दे सकता है, और हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे आतंकी कैम्पों पर लक्षित हमला कर पूरी दुनिया में भी अपनी मजबूती का लोहा मनवा लिया। आतंकवादियों के खिलाफ इस लक्षित हमले के दौरान सेना ने आतंकवादियों को तो नुकसान पहुंचाया ही साथ ही साथ उनको समर्थन देने वाले पाक सैनिको को भी नहीं बख्शा। क्योंकि पाक सेना के नेतृत्व में ही आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लक्षित हमला आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया। जिसमे भारतीय सेना कामयाब भी हुयी। और दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया। जिन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया वे नियंत्रण रेखा से दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित थे और इन ठिकानों पर एक सप्ताह से अधिक समय से नजर रखी जा रही थी। सेना और इस हमले के रणनीतिकारों ने पूरी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया। इसकी जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ की गयी यह सैन्य कार्रवाई हेलीकाप्टर सवार और जमीनी बलों का समिश्रण था। जिसको उन्होने बिना जान-माल की हांनि के बखूबी अंजाम दिया। भारतीय सेना ने म्यांमार जैसी कार्रवाई कर आतंक को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान को सख्त संदेश दे दिया है। जिस तरह से जून 2015 में उग्रवादियों ने म्यांमार बॉर्डर से सटे मणिपुर के चंदेल में आर्मी जवानों को ले जा रहे ट्रक पर हमला किया था। इसमें हमारे 18 बहादुर जवान शहीद हुए थे। हमले के दो दिन बाद मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्लान के तहत आर्मी ने सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन चलाया और म्यांमार बॉर्डर के अंदर घुसकर उग्रवादियांे को मार गिराया था। कहा जाये तो यह लक्षित हमला उसी का प्रतिरुप है। लम्बे समय से देश ऐसे हमले की बाट जोह रहा था। जिसे जन आकांक्षाओं के मुताबिक अंजाम दिया गया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे सेना द्वारा किये गये लक्षित हमले से पूरे देश में जश्न का माहौल है। जिस प्रकार से पकिस्तान अलगाववादियों के सहयोग से जम्मू-कश्मीर बॉर्डर द्वारा आतंकियों कि घुसपैठ कराता है, इस हमले के बाद इसमें काफी हद तक रोक लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्णिकर, राष्टीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित सेना के आला अधिकारियों ने जिस तरह से इस लक्षित हमले की रणनीति बनायी, वह काबिलेतारीफ है। वास्तव में प्रधानमंत्री ने अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गयी इस कार्यवाही का उनके विरोधियों ने भी समर्थन किया है। भारतीय सेना ने इस गुप्त हमले को अंजाम देकर अपनी ताकत दिखा दी और बता दिया कि पकिस्तान की सोच यहाँ खत्म होती है, हिंदुस्तान की सोच वहां से शुरू होती है। सीमा पार भारतीय सेना द्वारा किए गए आतंकी कैम्पों पर सर्जिकल ऑपरेशन के लिए कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक पार्टियों ने सेना द्वारा की गयी कार्यवाही का जोरदार समर्थन किया है। और सन्देश दिया है कि किसी भी आपात स्थिति मैं सभी राजनैतिक पार्टियां एकजुट हैं। ल्क्षित हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर से सटे 10 किलोमीटर दायरे के 1000 गांव खाली करा लिए गए हैं। पाक से पिछली दो जंग में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले पंजाब में हाई अलर्ट है। आर्मी और बीएसएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगर पाकिस्तान पलटवार करता है तो भारतीय सशस्त्र बल किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। – ब्रह्मानंद राजपूत Read more » 56 इंच का सीना Featured पाक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारतीय सेना मोदी सर्जिकल कमांडो
राजनीति करजई थपथपाए मोदी की पीठ August 23, 2016 by डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Leave a Comment बलूचिस्तान पर नरेंद्र मोदी के बयान पर पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। जगह-जगह भारत-विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन न तो हमारे प्रधानमंत्री और न ही हमारा विदेश मंत्रालय भारत और पाकिस्तान की जनता को यह समझा पा रहा है कि मोदी ने वैसा बयान क्यों दिया है और उसका मकसद क्या है? इस […] Read more » Featured अफगानिस्तान करजई करजई थपथपाए मोदी की पीठ पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई मोदी
राजनीति रंग लाई मोदी की कूटनीतिक रणनीति June 15, 2016 by प्रमोद भार्गव | Leave a Comment प्रमोद भार्गव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक रणनीति अब रंग लेती दिखाई देने लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते रुतबे के साथ ही शक्तिशाली देशों के संगठनों में जगह मिलने लगी है। यह दुरूस्त कूटनीति का ही परिणाम है कि ऐसे संगठनों में भारत की सदस्यता की मुखर पैरवी ज्यादातर विकसित पश्चिमी देश […] Read more » Featured मोदी मोदी की कूटनीतिक रणनीति
राजनीति शख्सियत एक नए इतिहास का सृजन करते मोदी June 11, 2016 by अतुल तारे | Leave a Comment अतुल तारे हम सबने स्वामी विवेकानंद को नहीं देखा है। जाहिर है उनका विश्व विख्यात व्याख्यान भी नहीं सुना है। श्री नरेन्द्र मोदी, श्री नरेन्द्र मोदी है। स्वामी विवेकानंद नहीं है। पर यह मानना होगा कि श्री मोदी के आदर्श वाकई स्वामी विवेकानंद है और वे उनके आदर्श अनुयाई होने का हक रखते हैं। अमेरिकी […] Read more » Featured modi in America मोदी
प्रवक्ता न्यूज़ मोदी की सार्थक विदेश-यात्रा June 8, 2016 by डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Leave a Comment प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के बाद कतर और स्विटजरलैंड गए और अब वे अमेरिका में हैं। अफगानिस्तान के बारे में हम लिख ही चुके हैं। उनकी कतर और स्विटजरलैंड की यात्राएं भी काफी सार्थक और सफल रहीं। भारत के राष्ट्रहित संपादित हुए। कतर के शासक ने मोदी की यात्रा के उपलक्ष्य में 23 भारतीय कैदियों […] Read more » Featured मोदी विदेश-यात्रा
राजनीति मोदी विरोधियों में गजब की घबराहट May 31, 2016 by मृत्युंजय दीक्षित | Leave a Comment मृत्युंजय दीक्षित पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने अपना दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करा लिया है। भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह व लगन के साथ अपना विकास पर्व मना रही है। मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के बाद भाजपा की पूरे देशभर में दो सौ रैलियां तथा विभिन्न कार्यक्रमों […] Read more » Featured मोदी
राजनीति ‘रूग्ण भारत’ के चिकित्सक मोदी May 25, 2016 by राकेश कुमार आर्य | Leave a Comment प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस काल में उनकी सरकार ने जहां कई अच्छे अन्य कार्य किये हैं, वहीं देश की प्राचीन और सर्वोत्तम चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद को पुनर्जीवन देने के लिए भी ठोस पहल की है। उनके विरोधी चाहे उन पर जो आरोप लगायें पर इन […] Read more » ‘रूग्ण भारत’ Featured चिकित्सक मोदी मोदी
जन-जागरण विविधा मोदी का यह काम शुद्ध परमार्थ May 3, 2016 by डॉ. वेदप्रताप वैदिक | 2 Comments on मोदी का यह काम शुद्ध परमार्थ बलिया ने नरेंद्र मोदी की छवि ही बदल दी। अब तक लोग यह मान रहे थे कि मोदी की सरकार देश के बड़े पूंजीपतियों की सेवा कर रही है। उसे न तो देश के मध्य-वर्ग की परवाह है और न ही गरीबों की लेकिन बलिया में मोदी ने गरीब परिवारों को रसोई गैस की टंकियां […] Read more » cylinders to poor in Balia Featured ujjawala yojna मोदी शुद्ध परमार्थ