Tag: Featured

आर्थिकी विविधा

नीचे के भ्रष्टाचार पर भी कार्यवाही हो

| Leave a Comment

भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक प्रकार से आयुर्वेद जैसी उपचार पद्धति अपनाई है। आयुर्वेद उपचार की विशेषता है कि धीरे धीरे ही सही समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या को इस पद्धति से समाप्त करने के लिए धीरज रखने की आवश्यकता है। देश की जनता जितना धीरज से काम लेगी, उतना ही अ‘छा होगा। इससे देश को तो बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला ही है, लेकिन आम जनता भी आने वाले समय में प्रसन्नता का अनुभव करेगी।

Read more »

मनोरंजन विविधा सिनेमा

बेहतरीन हास्य कलाकार राजपाल यादव

| Leave a Comment

राजपाल यादव हिन्दी फिल्मों के हास्य अभिनेता हैं जो कि हिन्दी सिनेमा में अपने काॅमिक रोल्स केे कारण जाने जाते हैं। वे अपनी काॅमिक टाइमिंग की वजह से बाॅलीवुड में खासे मशहूर हैं। वे हिन्दी फिल्मों के बेहतरीन हास्य कलाकारों में से एक हैंl तकरीबन पौने दौ सौ फिल्मों में काम कर चुके जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव रविवार को रील लाइफ से हटकर रीयल लाइफ में सियासी पारी में जोरआजमाइश करते नजर आए। उन्होंने मौजूदा राजनीति की दशा-दिशा पर सवाल उठाए तो उसे दुरुस्त करने का दावा भी किया। बतौर स्टार प्रचारक अपनी सर्व समभाव पार्टी की नीतियां बताईं।

Read more »

विविधा

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसम्बर 2016

| 1 Comment on राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसम्बर 2016

पूरे भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस लोगों द्वारा हर साल 14 दिसम्बर को मनाया जाता है। भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा निष्पादित (स्थापित) किया गया। ऊर्जा दक्षता ब्यूरों एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के अंतर्गत आता है और ऊर्जा का उपयोग कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है।भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम का उद्देश्य पेशेवर, योग्य और ऊर्जावान प्रबंधकों के साथ ही लेखा परीक्षकों को नियुक्त करना है जो ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को लागू करने और ऊर्जा, परियोजनाओं, नीति विश्लेषण, वित्त प्रबंधन में विशेषज्ञ हों।राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2016 में बुधवार, 14 दिसम्बर को मनाया जायेगा।

Read more »