विविधा एतिहासिक कार्रवाईः हार्दिक बधाई!! September 30, 2016 by डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Leave a Comment अंतरराष्ट्रीय कानून में ठेठ तक पीछा करने (हॉट परस्यूट) को कानूनी मान्यता है। इस दृष्टि से भारत ने आतंक के अड्डों पर जो कार्रवाई की है, उस पर कोई भी आपत्ति नहीं कर सकता। इस तरह की कार्रवाई बेहद जरुरी है, Read more » Featured surgical strike in Pakistan एतिहासिक कार्रवाई
पर्यावरण विविधा भारत में वन्य जीवन September 30, 2016 by डा. राधेश्याम द्विवेदी | Leave a Comment वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है। भविष्य में वन्य प्राणियों की समाप्ति की आशंका के कारण भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष दो अक्तूबर से पूरे सप्ताह तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। वर्ष 1956 से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। भारत के संरक्षण कार्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक Read more » Fauna in India Featured flora and Fauna in India flora in India भारत में वन्य जीवन
विविधा मोदी ने पाक को दिखाया 56 इंच का सीना September 30, 2016 by ब्रह्मानंद राजपूत | Leave a Comment जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे घुसकर आतंकी कैम्पों को नेस्तनाबूद किया है। यह काबीलेतारीफ है। उरी हमले के बाद जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में उरी में हुए हमले की निंदा की थी, और देश को आश्वासन दिया था कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’’ उससे अंदाजा हो गया था की मोदी सरकार जल्द ही पकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देगी। यह लक्षित हमला उसी का परिणाम था। कहा जाए तो उरी हमले के शहीदों का बदला था। पकिस्तान को एहसास कराने के लिए भी ये कार्यवाही जरूरी थी। भारत भी अमेरिका या अन्य देशों की तरह लक्षित हमलों को अंजाम दे सकता है, और हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे आतंकी कैम्पों पर लक्षित हमला कर पूरी दुनिया में भी अपनी मजबूती का लोहा मनवा लिया। आतंकवादियों के खिलाफ इस लक्षित हमले के दौरान सेना ने आतंकवादियों को तो नुकसान पहुंचाया ही साथ ही साथ उनको समर्थन देने वाले पाक सैनिको को भी नहीं बख्शा। क्योंकि पाक सेना के नेतृत्व में ही आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लक्षित हमला आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया। जिसमे भारतीय सेना कामयाब भी हुयी। और दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया। जिन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया वे नियंत्रण रेखा से दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित थे और इन ठिकानों पर एक सप्ताह से अधिक समय से नजर रखी जा रही थी। सेना और इस हमले के रणनीतिकारों ने पूरी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया। इसकी जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ की गयी यह सैन्य कार्रवाई हेलीकाप्टर सवार और जमीनी बलों का समिश्रण था। जिसको उन्होने बिना जान-माल की हांनि के बखूबी अंजाम दिया। भारतीय सेना ने म्यांमार जैसी कार्रवाई कर आतंक को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान को सख्त संदेश दे दिया है। जिस तरह से जून 2015 में उग्रवादियों ने म्यांमार बॉर्डर से सटे मणिपुर के चंदेल में आर्मी जवानों को ले जा रहे ट्रक पर हमला किया था। इसमें हमारे 18 बहादुर जवान शहीद हुए थे। हमले के दो दिन बाद मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्लान के तहत आर्मी ने सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन चलाया और म्यांमार बॉर्डर के अंदर घुसकर उग्रवादियांे को मार गिराया था। कहा जाये तो यह लक्षित हमला उसी का प्रतिरुप है। लम्बे समय से देश ऐसे हमले की बाट जोह रहा था। जिसे जन आकांक्षाओं के मुताबिक अंजाम दिया गया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे सेना द्वारा किये गये लक्षित हमले से पूरे देश में जश्न का माहौल है। जिस प्रकार से पकिस्तान अलगाववादियों के सहयोग से जम्मू-कश्मीर बॉर्डर द्वारा आतंकियों कि घुसपैठ कराता है, इस हमले के बाद इसमें काफी हद तक रोक लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्णिकर, राष्टीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित सेना के आला अधिकारियों ने जिस तरह से इस लक्षित हमले की रणनीति बनायी, वह काबिलेतारीफ है। वास्तव में प्रधानमंत्री ने अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गयी इस कार्यवाही का उनके विरोधियों ने भी समर्थन किया है। भारतीय सेना ने इस गुप्त हमले को अंजाम देकर अपनी ताकत दिखा दी और बता दिया कि पकिस्तान की सोच यहाँ खत्म होती है, हिंदुस्तान की सोच वहां से शुरू होती है। सीमा पार भारतीय सेना द्वारा किए गए आतंकी कैम्पों पर सर्जिकल ऑपरेशन के लिए कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक पार्टियों ने सेना द्वारा की गयी कार्यवाही का जोरदार समर्थन किया है। और सन्देश दिया है कि किसी भी आपात स्थिति मैं सभी राजनैतिक पार्टियां एकजुट हैं। ल्क्षित हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर से सटे 10 किलोमीटर दायरे के 1000 गांव खाली करा लिए गए हैं। पाक से पिछली दो जंग में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले पंजाब में हाई अलर्ट है। आर्मी और बीएसएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगर पाकिस्तान पलटवार करता है तो भारतीय सशस्त्र बल किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। – ब्रह्मानंद राजपूत Read more » 56 इंच का सीना Featured पाक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारतीय सेना मोदी सर्जिकल कमांडो
विविधा लैपटॉप की तरह चरखा बनेगा रोजगार का आधार September 29, 2016 by प्रमोद भार्गव | 3 Comments on लैपटॉप की तरह चरखा बनेगा रोजगार का आधार संदर्भः- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की चरखा बांटने की शुरूआत प्रमोद भार्गव तकनीक के युग में तकनीकी षिक्षा प्राप्त कोई मुख्यमंत्री यदि कंप्युटर और लैपटॉप बांटते-बांटते चरखा बांटने लग जाए तो हैरानी होना स्वाभाविक है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीबों को चरखे बांटकर ऐसा ही किया है। खादी […] Read more » Akhilesh Yadav will distribute Charkha Featured चरखा बनेगा रोजगार का आधार
विविधा स्वास्थ्य-योग डेंगू ने खोल दी सरकारी अस्पतालों के दावों की पोल September 29, 2016 by मृत्युंजय दीक्षित | Leave a Comment आज डेंगू ,मलेरिया ,चिकनगुनिया के साथ तेज बुखार के कारण राजधानी लखनऊ ही नहीं अपितु प्रदेश के कई शहरों की जनता आक्रोशित भी हो रही है जिसके कारण कानून व्यवस्था की समस्या भी पैदा होने लग गयी है। प्रदेश में सफाई व्यवस्था व फागिंग आदि का भी बुरा हाल हो रहा है। मशीनों की खराबी के कारण कई जगह फागिंग तक नहीं हो पा रही है। वहीं फागिंग को लेकर भी लेकर भी राजनीति हो रही है। Read more » Featured increasing death toll in dengue cases in UP डेंगू सरकारी अस्पतालों के दावों की पोल
टेक्नोलॉजी विज्ञान विविधा “त्रिजनकीय प्रजनन तकनीकी” से जन्मा जार्डन बच्चा चिकित्साशास्त्र का क्रांतिवीर साबित हुआ September 29, 2016 by डॉ. शुभ्रता मिश्रा | Leave a Comment डॉ. शुभ्रता मिश्रा यह कहानी जार्डन की एक दम्पत्ति की है, जिसे एक ऐसे वैज्ञानिक चमत्कार के माध्यम से 6 अप्रैल 2016 को पुत्र प्राप्त हुआ है, जिसे विज्ञान की भाषा में “3 पैरेंट टेक्निक” कहा जाता है। इन जार्डन माता-पिता के पुत्र को अब पाँच महिने हो चुके हैं और उसकी पूर्ण स्वस्थता ने […] Read more » 3 parent tecnique 3 पैरेंट टेक्निक” Featured त्रिजनकीय प्रजनन तकनीकी
विविधा सस्ता खाने की पहल तो सराहनीय ,लेकिन क्रियान्वयन पेचीदा September 28, 2016 / September 28, 2016 by संजय रोकड़े | Leave a Comment अब तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ही अम्मां कैंटीन के लिए देश भर में प्रसिद्ध थी,लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी प्रदेश के बड़े शहरों में दीनदयाल सहकारी थाली योजना के नाम से भोजनालयों की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके लिए दीनदयाल सहकारी थाली योजना के तहत बजट आवंटित किया जाएगा। Read more » Featured सस्ता खाने की पहल
विविधा बहुत जरूरी हैं शिक्षा में बदलाव September 28, 2016 by प्रो. एस. के. सिंह | Leave a Comment हमें सफलता, मूल्यांकन एवं आकलन के वर्तमान आधारों पर पुनर्विचार करना होगा। हमारे मूल्यांकन की इससे बड़ी विसंगति और क्या हो सकती है कि जिन्होंने कभी गाॅव नहीं देखा, जो कभी गाॅव में नहीं रहे, वे ‘ग्रामीण विकास‘ एवं ‘गाॅव‘ के बारे में अधिकारपूर्वक लिख रहे हैं, एवं बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। Read more » ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2016 Featured शिक्षा शिक्षा में बदलाव
टेलिविज़न विविधा जानिये बिग बॉस 10 के टॉप 5 संभावित प्रतिभागियों के विवादित जीवन के बारे में…………………. September 28, 2016 / September 28, 2016 by मेघा वर्मा | Leave a Comment जानिये बिग बॉस 10 के टॉप 5 संभावित प्रतिभागियों के विवादित जीवन के बारे में, कोई पत्नी की दबंगई परेशान तो किसी ने की अपनी बेटी से छोटी उम्र की लड़की से शादी बॉलीवुड सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले बिग बॉस 10 के संभावित चेहरों के तौर पर बहुत सारे नाम सामने आ […] Read more » Big Boss 10 contestant Featured बिग बॉस 10 के टॉप 5 संभावित प्रतिभागियों के विवादित जीवन
विविधा गोवा में पाकिस्तानी हैकरों ने सरकारी वेबसाइटों को हैक किया September 28, 2016 / September 28, 2016 by डॉ. शुभ्रता मिश्रा | Leave a Comment भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनावों के बीच रक्षामंत्री के गृहराज्य गोवा में पाकिस्तानी हैकरों ने सरकारी वेबसाइटों को हैक किया डॉ. शुभ्रता मिश्रा संयुक्त राष्ट्र संघ में सुषमा स्वराज की पाकिस्तान को करारा तमाचा मारने की गूँज ने पूरे विश्व में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे युद्धस्तरीय तनावों को और स्पष्ट कर दिया […] Read more » Featured pakistani hackers hacked goa websites गोवा में पाकिस्तानी हैकरों ने सरकारी वेबसाइटों को हैक किया
टेक्नोलॉजी विविधा आकाशीय छलांग का एक और कीर्तिमान पीएसएलवी सी-35 September 27, 2016 by सुरेश हिन्दुस्थानी | Leave a Comment भारत ने विदेशी उपग्रह भेजने में जो कामयाबी हासिल की है, उससे भारत का मस्तक विश्व जगत में फिर से ऊंचा हुआ है। इससे भारत ने विज्ञान जगत में एक नया अध्याय स्थापित किया है। Read more » Featured PSLV C-35 आकाशीय छलांग का एक और कीर्तिमान पीएसएलवी सी-35 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
विविधा परमाणु शस्त्र संपन्नता और बेलगाम आतंकवाद का प्रसार नहीं September 26, 2016 by तनवीर जाफरी | Leave a Comment तनवीर जाफरी भारत व पाकिस्तान के रिश्तों में एक बार फिर भारी तनाव नज़र आ रहा है। सीमा पर बढ़ते जा रहे इस ताज़ातरीन तनाव का मुख्य कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित नियंत्रण रेखा के समीप उरी सेक्टर में पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के एक कैंप पर हमला करने के बाद […] Read more » Featured परमाणु शस्त्र संपन्नता बेलगाम आतंकवाद का प्रसार नहीं