विविधा स्वास्थ्य-योग साइनस को इग्नोर करना ठीक नहीं May 1, 2017 by रवि श्रीवास्तव | 3 Comments on साइनस को इग्नोर करना ठीक नहीं इस बीमारी का मुख्य कारण झिल्ली में सूजन का आ जाना, साथ ही यह सूजन भी निम्न कारणों से आ सकती है बैक्टीरिया, फंगल संक्रमण, या फिर नाक की हड्डी का ढ़ेडा होना. उन्होने बताया कि इसके लक्षण आप इस बीमारी को आसानी से पहचान सकते हैं, सिर का दर्द होना, बुखार रहना, नाक से कफ निकलना और बहना, खांसी या कफ जमना, दांत में दर्द रहना, नाक से सफेद हरा या फिर पीला कफ निकलना. चेहरे पर सूजन का आ जाना, कोई गंध न आना. साइनस की जगह दबाने पर दर्द का होना आदि इसके लक्षण हैं. आम तौर पर ये गंभीर बीमारी नही है लेकिन समय रहते इसका इलाज नही कराया गया तो मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. Read more » साइनस
विविधा सिनेमा मेरा शर्ट लौटाने आएंगे न विनोद जी? May 1, 2017 by ओंकारेश्वर पांडेय | Leave a Comment श्रद्धांजलि – विनोद खन्ना ओंकारेश्वर पांडेय आपके साथ गुजारे पल हम कभी नहीं भूलेंगे विनोद जी। याद है न आपको विनोद जी, सहारा टेलीविजन के लिए करगिल के शहीदों पर बने एक सीरिज की एंकरिंग आपने की थी। ग्रीन रूम में मेरा सफेद शर्ट आपको पसंद आ गया और आपने मुझसे उतरवा लिया था।और आप […] Read more » विनोद खन्ना
विविधा तभी सबसे आगे होंगे हिदुस्तानी May 1, 2017 by ओंकारेश्वर पांडेय | Leave a Comment पिछले दिनों जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम की समीक्षा करने के कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किये, तो इससे भारतीय आईटी कंपनियों में कोई खास अफरातफरी नहीं मची. उसका एक कारण ये भी है कि फिलहाल नियम जस के तस हैं. लेकिन यह भी सच है ही कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान की तरह ट्रंप की बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकननीति का भविष्य में भारतीयों के लिए अमेरिका में शिक्षा और रोजगार के अवसर काफी कम कर सकती है. Read more » Featured अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एच-1बी वीजा कार्यक्रम भारतीय आईटी कंपनियों की धूम सबसे आगे होंगे हिदुस्तानी हिदुस्तानी
विधि-कानून विविधा एक जज का मुअत्तिल होना! May 1, 2017 by डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Leave a Comment ओ.पी. मिश्रा नामक इस जज को इसलिए मुअत्तिल किया गया है कि उसने उप्र के एक पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत पर छोड़ दिया था। प्रजापति आजकल जेल में है। उस पर कई अपराधिक मुकदमे तो चल ही रहे हैं लेकिन जज मिश्रा ने उसे बलात्कार के एक बहुत चर्चित मामले में जमानत दे दी थी। अमेठी से विधायक रहे इस प्रजापति पर आरोप है कि उसने और उसके दो साथियों ने एक औरत के साथ बलात्कार किया और बेटी के साथ भी जोर-जबर्दस्ती की। Read more » जज का मुअत्तिल होना
विविधा एक सराहनीय निर्णय – वी.आई.पी. कल्चर की विदाई April 30, 2017 by राकेश कुमार आर्य | Leave a Comment राकेश कुमार आर्य भारत का संविधान कानून के समक्ष समानता की बात कहता है। यदि भारतीय संविधान पर एक समीक्षात्मक दृष्टिपात किया जाए तो यह संविधान अपने मौलिक स्वरूप में सामंती परम्परा और उसके प्रतीकों को जारी रखने का विरोधी है और यह नहीं चाहता कि समाज में कोई ऐसा वर्ग या समुदाय पनपे या […] Read more » Featured red beacon वीआईपी कल्चर
विविधा मजदूरों के विस्थापन का मई दिवस April 30, 2017 by प्रमोद भार्गव | Leave a Comment संदर्भः- मई दिवस के अवसर पर – प्रमोद भार्गव जो मई दिवस दुनिया के मजदूरों के एक हो जाने के पर्याय से जुड़ा था,भूमण्लीकरण और आर्थिक उदारवादी नीतियों के लागू होने के बाद वह किसान और मजदूर के विस्थापन से जुड़ता चला गया। मई दिवस का मुख्य उद्देश्य मजदूरों का सामंती और पूंजी के शिकंजे […] Read more » Featured मई दिवस
विविधा दिमाग में लाल बत्ती की ठसक बरकरार । April 30, 2017 / April 30, 2017 by सज्जाद हैदर | Leave a Comment क्योकि संभवतः सत्ता की हनक की मानसिकता प्रशंसनीय थी, तभी उसपर डंडे नहीं चटकाए गए, उसकी मानसिकता से लाल बत्ती नहीं उतारी गई,..तभी तो सत्ता की हनक एवं सत्ता की ठसक लिए, बिना लाल बत्ती के ही नेता जी का जलवा कायम है,...और विधायक जी सत्ता के अहंकार में चूर हैं,.. उन्हें तनिक भी इस बात का भय भी नहीं की हमारे ऊपर भी कार्यवाही हो सकती है,... शायद विधायक जी को यह लगता है की हम न्याय पूर्ण हैं, और हमारी प्रत्येक कार्य शैली न्याय संगत है, क्योकि हम सत्ता में हैं,...तो समझना पड़ेगा की सत्ता में होने की ठसक क्या इस बात का साक्ष्य है, की सत्ताधारी व्यक्ति के द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य भारतीय संविधान के अंतर्गत न्याय पूर्ण होता है,...इसको बड़ी गंभीरता से समझना पडेगा,...तथा इसकी परिभाषा का पुनः विस्तारपूर्वक गहनता से अध्ययन करना पड़ेगा|... Read more » दिमाग में लाल बत्ती
विविधा जन्म से ब्राह्मण, कर्म से क्षत्रिय, शूद्र शुभचिन्तक परशुराम – प्रमोद भार्गव April 29, 2017 by प्रमोद भार्गव | Leave a Comment इसमें परशुराम को अवन्तिका के यादव, विदर्भ के शर्यात यादव, पंचनद के द्रुह यादव, कान्यकुब्ज ;कन्नौज के गाधिचंद्रवंशी, आर्यवर्त सम्राट सुदास सूर्यवंशी, गांगेय प्रदेश के काशीराज, गांधार नरेश मान्धता, अविस्थान (अफगानिस्तान) मुंजावत ; हिन्दुकुश, मेरु (पामिर) ;सीरिया परशुपुर; पारस, वर्तमान फारस, सुसर्तु ;पंजक्षीर उत्तर कुरु, आर्याण ; (ईरान) देवलोक सप्तसिंधु और अंग-बंग ;बिहार के संथाल परगना से बंगाल तथा असम तक के राजाओं ने परशुराम का नेतृत्व स्वीकारते हुए इस महायुद्ध में भागीदारी की। जबकि शेष रह गईं क्षत्रिय जातियां चेदि ;चंदेरी नरेश, कौशिक यादव, रेवत तुर्वसु, अनूप, रोचमान कार्तवीर्य अर्जुन की ओर से लड़ीं। इस भीषण युद्ध में अंततः कार्तवीर्य अर्जुन और उसके कुल के लोग तो मारे ही गए, युद्ध में अर्जुन का साथ देने वाली जातियों के वंशजों का भी लगभग समूल नाश हुआ। परशुराम ने किसी भी राज्य को क्षत्रीयविहीन न करते हुए, क्षत्र-विहीन किया था। Read more » परशुराम भगवान परशुराम
विविधा चोरी करके फलता फूलता पट्रोल माफ़िया April 29, 2017 by प्रवीण दुबे | Leave a Comment इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता की इस तरह की चोरी करने का काम देश के कई तमामं शहरों में भी अंजाम दिया जा रहा हो। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय को इस पर गम्भीरता से विचार करने की जरूरत है। पेट्रोल पंप पर की जाने वाली चोरी और नकली पेट्रोल की बिक्री करने वाले धन्ना सेठों के खिलाफ कड़े नियम बनाये जाए । पूरे देश में संचालित पेट्रोल पुम्पों की जांच का भी अभियान चलाया जाना जरूरी हो गया है। Read more » पट्रोल माफ़िया
विविधा एकमात्र तैरती झील लोकटक April 29, 2017 / May 5, 2017 by अरुण तिवारी | Leave a Comment वनस्पतियों की वृद्धि को स्थानीय लोकटक पनबिजली परियोजना ने एक और तरह से दुष्प्रभावित किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जब स्थानीय नदी - खोरदक तथा अन्य धाराओं में बाढ़ आती थी, तो उनका प्रवाह उलट जाता था। वह उलटा प्रवाह आकर लोकटक की सतह पर फैल जाता था। नदियों से आया यह जल कई ऐसे पोषक और धातु तत्व अपने साथ लाता था, जो सूखे मौसम में नीचे जमकर उर्वरा क्षमता बढ़ाते थे। वनस्पतियों की वृद्धि अच्छी होती थी; अब कम होती है। Read more » लोकटक
विविधा धर्माधारित आतंकवाद –एक सच्चाई” April 29, 2017 by विनोद कुमार सर्वोदय | Leave a Comment सन 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि तालिबान व अलक़ायदा आदि जिहादी संगठन पाक व अफगानिस्तान की सीमाओ पर अनेक छोटे छोटे बच्चों को धन देकर व जन्नत का वास्ता देकर "फिदायींन" बनाते है। तालिबान ने "फिदायीन-ए-इस्लाम" नाम से वजीरिस्तान में तीन ऐसे प्रशिक्षण शिविर तैयार किये हुए है जिसमें हज़ारो की संख्या में कम आयु (10 से 13 वर्ष) के मासूम मुस्लिम बच्चे प्रशिक्षण पा रहें है। अफगानिस्तान की तत्कालीन सरकार के अनुसार इन बच्चों को चौदह हज़ार से साठ हज़ार डॉलर में खरीदा जाता है और इनके माँ-बाप को समझाया जाता है कि धन के अतिरिक्त आपका बेटा इस्लाम के लिये शहीद होकर सीधे जन्नत पहुँचेगा। Read more » Featured religion based terrorism आतंकवाद धर्माधारित आतंकवाद
विविधा सिनेमा फिल्म समीक्षा (रिव्यु )– कटप्पा और बाहुबली की गुत्थी सुलझाता है ‘बाहुबली 2 April 28, 2017 by पंडित दयानंद शास्त्री | Leave a Comment फिल्म का नाम: बाहुबली 2: द कन्क्लूजन डायरेक्टर: एस एस राजामौली स्टार कास्ट: प्रभास , राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया , सथ्यराज, राम्या कृष्णन , अवधि: 2 घंटा 47 मिनट सर्टिफिकेट: U/A रेटिंग: 5 स्टार डायरेक्टर एस एस राजामौली का नाम आते ही ‘मगाधीरा’ और ‘ईगा’ और अब ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ जैसी फिल्में आंख […] Read more » बाहुबली 2