कविता हम जो छले, छलते ही गये January 25, 2024 / January 25, 2024 by आत्माराम यादव पीव | Leave a Comment 15 अगस्त की वह सुबह तो आयी थीजब विदेशी आक्रांताओं से हमेंशेष भारत की बागड़ोर मिलीहम गुलाम थे, आजाद हुयेआजादी के समय भी हम छले गये थेआज भी हम अपनों के हाथों छले जा रहे है।भले आज हम आजादी में साँसे ले रहे हैपर यह कैसी आधी अधूरी आजादी ?पहले अंगे्रेजों के जड़ाऊ महल बनाते […] Read more » We who were deceived continued to be deceived.
कविता वाणिनी January 24, 2024 / January 24, 2024 by श्लोक कुमार | Leave a Comment कुछ ताख की मजबूरीतो, कुछ लाख की मजबूरीकुछ छड़ और खनक जाकुछ पल और सह ले तू इन रोब के उष्णता कोसुन ले ए नृत्यकार , कुछ न कहना रहजा सहन कर संसार के आहट कोसमाज के स्वरों की गूंजे गिनातीमेरी समय को ,के देख यही बिसात तेरीके तू लाख कर ले प्रयत्नरहेगी एक साख […] Read more » वाणिनी
लेख समाज राजस्थान : शैक्षणिक बाधाओं से गुज़रती ग्रामीण किशोरियां January 24, 2024 / January 24, 2024 by चरखा फिचर्स | Leave a Comment सीता सिद्धलूणकरणसर, राजस्थान हमारे देश में आजादी के बाद जिन बुनियादी विषयों पर सबसे अधिक फोकस किया गया है, उनमें शिक्षा भी महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा विषय है, जिसे नजरअंदाज कर कोई भी सरकार विकास का लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकती है। यही कारण है कि केंद्र से लेकर सभी राज्य सरकारों ने शिक्षा […] Read more » Rajasthan: Rural girls facing educational obstacles
कला-संस्कृति लेख महर्षि वाल्मीकि रामकथा का अंतिम अध्याय- अयोध्या का पुनर्निर्माण और श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा January 24, 2024 / January 24, 2024 by डॉ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री | Leave a Comment वक्त वक्त की बात है । त्रेता युग में जिस राम ने बनों जंगलों में रहने वाले सीधे सादे वनवासियों को संगठित और प्रशिक्षित कर रावण जैसे अत्याचारी से भिड़ा दिया था और इन्हीं भीलों , निषादों, नागों से ही असंभव को संभव कर दिखाया था , उसी राम के घर को बाबर की सेना […] Read more » Maharishi Valmiki's last chapter of Ramkatha अयोध्या का पुनर्निर्माण और श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा
लेख राम में हमारी आस्था राम से हमें वास्ता January 24, 2024 / January 24, 2024 by विनय कुमार'विनायक' | Leave a Comment —विनय कुमार विनायक राम में हमारी आस्था राम से हमें वास्ता सोते जगते राम कहते मरते वक्त हे राम कहते मरने के बाद चिता तक राम नाम सत्य गुहारते राम हमारी मान्यता राम हमारा पिता हम राम को मरते दम तक मानते आस्था और मान्यता के लिए प्रमाण की जरूरत नहीं सिर्फ विश्वास चाहिए लोग […] Read more » राम में हमारी आस्था राम से हमें वास्ता
लेख विज्ञान विधि-कानून विविधा न्यू कोचिंग पालिसी से शिक्षा में आयेंगे सुधार ! January 24, 2024 / January 24, 2024 by सुनील कुमार महला | Leave a Comment हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कोचिंग संस्थानों के लिए नए दिशानिर्देशों की घोषणा की है, जो बहुत ही स्वागत योग्य कदम है। वास्तव में शिक्षा मंत्रालय द्वारा ये कदम कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए दिशा-निर्देश एक कानूनी ढांचे(लीगल फ्रेमवर्क ) की आवश्यकता को पूरा करने के साथ साथ ही बेतरतीब तरीके […] Read more » New coaching policy New coaching policy will bring improvements in education
कविता मैं भूल गया हॅू अलमारी में बंद किताबों को, जो आज भी मेरा इंतजार करती है ! January 24, 2024 / January 24, 2024 by आत्माराम यादव पीव | Leave a Comment मैं बचपन से ही किताबों सेबहुत प्रेम करता हूं,पहले लोटपोट, मधु मुस्कान, नंदनगुड़िया जैसी किताबों का चस्का लगा थाधीरे धीरे सरिता,कादम्बिनी, मायानिरोगधाम जैसी पत्रिकाओं का शौकमुझे सातवें आसमान पर पहुंचा देता था।किताबें पढने के जुनून ने 10 साल की उम्र में ही मुझेबसस्टेण्ड पर लाकर खडा कर दियाजहॉ ब्रजकिशोर मालवीय और संजीव डेहरी मालवीय के बुकस्टाल सेकमीशन से किताबें लेता औरबस […] Read more » I have forgotten the books locked in the cupboard
लेख हम खुद को हर हाल में स्वीकार करें January 23, 2024 / January 23, 2024 by ललित गर्ग | Leave a Comment -ः ललित गर्ग:- जीवन का एक बड़ा सच है कि इंसान जिस दिन रोना बंद कर देगा, उसी दिन से वह जीना शुरू कर देगा। थके मन और शिथिल देह के साथ उलझन से घिरे जीवन में यकायक उत्साह का संगीत गंूजने लगे तो समझिए-जीवन की वास्तविक शुरुआत का अवसर आ गया। शुष्क जीवन-व्यवहार के […] Read more »
लेख शख्सियत समाज अमर शहीद हेमु कालाणी सिंध के नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना जगाते रहे January 23, 2024 / January 23, 2024 by प्रह्लाद सबनानी | Leave a Comment ऐसा कहा जाता है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गर्म दल के स्वतंत्रता सेनानियों का भी भरपूर योगदान रहा है। इस दृष्टि से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों ने, मां भारती को अंग्रेजों के क्रूर शासन से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से, देश के कोने कोने से भाग लिया था। इन वीर सेनानियों में से भारत के कई वीर सपूतों ने तो मां भारती के श्री चरणों में अपने प्राण भी न्योशावर कर दिए थे। भारत के इन्हीं वीर सपूतों में अमर शाहीद श्री हेमू कालाणी का नाम भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है क्योंकि उन्हें बहुत ही कम उम्र, मात्र 19 वर्ष की आयु में दिनांक 21 जनवरी 1943 को क्रूर अंग्रेजी शासन द्वारा फांसी दे दी गई थी। दिनांक 23 मार्च 1923 को श्री हेमू कालाणी का जन्म सिन्ध प्रांत के सक्खर जिले में सवचार स्थान पर श्री पेसूमल जी कालाणी एवं माता श्रीमती जेठी बाई कालाणी के घर पर हुआ था। श्री हेमू कालानी बचपन में ही सर्वगुण संपन्न व होनहार बालक थे, जो अपनी पढ़ाई लिखाई में तेज तर्रार होने के साथ साथ एक अच्छे तैराक, तीव्र साईकिल चालक तथा अच्छे धावक भी थे। वह कई बार तैराकी में भी कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे। बचपन में ही श्री हेमू कालाणी “स्वराज्य सेना” नामक छात्र संगठन में सम्मिलित होकर इस संगठन के नेता बन गए थे। इन सभी विशेषताओं के ऊपर, श्री हेमू कालाणी अपने बचपन काल से ही राष्ट्रवाद की भावना से भी ओतप्रोत थे और आपने अंग्रेजों की क्रूर हुकूमत को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प ही ले लिया था और राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रियाकलापों में भी भाग लेना शूरू कर दिया था। अत्याचारी अंग्रेजों द्वारा संचालित सरकार के विरुद्ध छापामार गतिविधियों में भाग लेकर उनके वाहनों को जलाने में श्री हेमू कालाणी अपने साथियों का नेतृत्व भी करने लगे थे। साथ ही, अमर शहीद हेमू कालाणी द्वारा सिंध प्रांत के नागरिकों में स्वावलम्बन का भाव जगाने का प्रयास भी किया जा रहा था। यह भी एक अजीब संयोग ही कहा जाएगा कि श्री हेमू कालानी की जन्मतिथि एवं अमर शहीद श्री भगतसिंह जी की पुण्यतिथि एक ही है, अर्थात 23 मार्च। वर्ष 1942 में मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में श्री हेमू कालाणी ने “अंग्रेजो भारत छोड़ो” के नारे को पूरे सिंध में गूंजायमान कर दिया था। श्री हेमू कालाणी के अदम्य साहस एवं उत्साह ने तो पूरे सिंधवासियों में ही स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए जोश भर दिया था। श्री हेमू कालाणी द्वारा अपनी किशोरावस्था में ही विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह सिंधवासियों से किया जाता था। मां भारती के प्रति तो उनके मन में एक विशेष भाव था एवं अंग्रेजों की हुकूमत उन्हें बिलकुल भी रास नहीं आती थी इसलिए अल्पायु में ही वे सिंधवासियों का आह्वान करते नजर आते थे कि वे केवल देश में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करें जिससे भारतीय नागरिकों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जा सके। अंग्रेजी शासन द्वारा भारतीयों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ मात्र 19 साल की उम्र में श्री हेमू कालाणी ने जो किया, इस पर पूरे देश को आज भी गर्व है। वर्ष 1942 में “करो या मरो”, “अंग्रेजों भारत छोड़ो”, के नारों में एक आवाज श्री हेमू कालाणी की भी थी। सिंध प्रांत के सक्खर शहर में देश की आजादी के लिए कार्य कर रही संस्था “स्वराज्य सेना” के एक युवक ने श्री हेमू कालाणी को यह जानकारी दी कि आजादी के लिए प्रयासरत आंदोलनकारियों को कुचलने और उनका दमन करने के लिए रोहड़ी (सिंध) से अंग्रेज सैनिकों एवं हथियारों से भरी एक विशेष रेलगाड़ी सक्खर से होकर बलूचिस्तान की ओर जाने वाली है। यह सुनकर श्री हेमू कालाणी और उनके जाबांज साथी रेल ट्रैक पर गए और रेल की पटरी के नट बोल्ट खोलने लगे, परंतु श्री हेमू कालाणी पर अंग्रेज सिपाहियों की नजर पड़ गई और उसे पकड़कर लिया गया कर फिर जेल भेज दिया गया। आजादी के दीवाने मात्र 19 साल के इस जवान का हौसला ही था कि पकड़े जाने व घोर यातनाओं को सहन करने के बाद भी उसने अंग्रेजों को यह राज नहीं बताया कि पटरियों के नट बोल्ट खोलने में उसके और कौन कौन साथी थे। श्री हेमू कालाणी के हौसले एवं उसकी देश भक्ति के आगे हार कर अंग्रेजों द्वारा 21 जनवरी 1943 को प्रातः सक्खर (सिंध) के केंद्रीय कारागार में श्री हेमू कालाणी को फांसी पर चढ़ा दिया गया। इससे पूरा देश गमगीन हो गया। देश के युवाओं में बदले का भाव जगा और वे भी अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो गए एवं इस प्रकार अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन और अधिक तेज हो गया। कालांतर में आजादी के मतवाले अमर शहीद श्री हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि प्रदान करने के उद्देश्य से श्री हेमू कालाणी जी की माताजी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज के सेनानियों द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया था। 14 अक्टोबर 1983 को भारतीय डाक व तार विभाग द्वारा अमर शहीद श्री हेमू कालाणी की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया गया था एवं भारत के संसद भवन में 21 अगस्त 2003 को श्री हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा का लोकार्पण तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी द्वारा किया गया था। केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा आजादी के दीवाने अमर शहीद श्री हेमू कालाणी का जन्म शताब्दी समारोह (दिनांक 23 मार्च 2022 से 23 मार्च 2023 तक) को, विशाल रूप में मनाया गया ताकि देश के युवा अमर शहीद श्री हेमू कालाणी के बलिदान से प्रेरणा लेकर समय आने पर मां भारती के लिए अपने प्राण भी न्यौशावर करने को तैयार रहें। प्रहलाद सबनानी Read more »
लेख सुभाषचन्द्र बोस: महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं कर्मयोद्धा January 23, 2024 / January 23, 2024 by ललित गर्ग | Leave a Comment सुभाषचन्द्र बोस जन्म जयन्ती 23 जनवरी, 2024 -ललित गर्ग- भारतीय इतिहास में सुभाष चंद्र बोस ऐसे महानायक हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं। नेताजी का नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी भारवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की ज्वार पैदा करता है। अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराने […] Read more » सुभाषचन्द्र बोस
लेख स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी आंदोलन के अग्रणी नेता नेताजी सुभाषचंद्र बोस January 23, 2024 / January 23, 2024 by अशोक “प्रवृद्ध” | Leave a Comment -अशोक “प्रवृद्ध” वर्तमान सरकार भारत के इतिहास को पुनः सही रूप में प्रस्तुत करने, लिखने की गंभीर प्रयास कर रही है। सरकार, अनेक लेखक, इतिहासकार इतिहास के विलोपीकरण की प्रक्रिया को सिद्धांत, तर्क और तथ्यों के आधार पर स्थापित करने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। जिससे देशवासियों के समक्ष अब तक रहस्यमय रहे इतिहास […] Read more » नेताजी सुभाषचंद्र बोस
कविता भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को January 22, 2024 / January 24, 2024 by ब्रह्मानंद राजपूत | Leave a Comment भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को। जन-जन में है खुशी और भज रहे हैं अपने प्रभु श्री राम को स्वागत के लिए बैठा है हर भारत वासी अपने प्रभु श्री राम को सज-धज कर तैयार है अलौकिक अयोध्या धाम अपने राम को भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।। आनंदप्रद हुआ विश्व, दिन ये आया प्रभु श्री राम का विश्व गा रहा है स्वागत गान अपने प्रभु श्री राम का स्वर्ण कलश रखे हुए है, बंधे हुए हैं बंधन वार, सजे हुए हैं हर द्वार प्रभु श्रीराम के स्वागत को भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।। कर रहा है प्रतीक्षा विश्व सदियों से राम के दर्शन को सरयू जोह रही बाट प्रभु श्रीराम के चरण पखारने को धन्य हुआ सम्पूर्ण विश्व, प्रभु श्री राम के आने को भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।। रघुनन्दन के लिए शबरी ने फूलों से सजाया है पथ को, कर रही है इंतजार राम का अपने झूठे बेर खिलाने को आएगा अब राम राज्य क्योंकि प्रभु आ गए हैं अपने धाम को भाग्य हमारा श्री रामलला आ रहे हैं अपने धाम को।। -ब्रह्मानंद राजपूत Read more » Our destiny is that Shri Ramlala is coming to his abode.