मोदी ने पाक को दिखाया 56 इंच का सीना
Updated: September 30, 2016
जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे घुसकर आतंकी कैम्पों को नेस्तनाबूद किया है। यह काबीलेतारीफ है। उरी हमले के बाद जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में उरी में हुए हमले की निंदा की थी, और देश को आश्वासन दिया था कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’’ उससे अंदाजा हो गया था की मोदी सरकार जल्द ही पकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देगी। यह लक्षित हमला उसी का परिणाम था। कहा जाए तो उरी हमले के शहीदों का बदला था। पकिस्तान को एहसास कराने के लिए भी ये कार्यवाही जरूरी थी। भारत भी अमेरिका या अन्य देशों की तरह लक्षित हमलों को अंजाम दे सकता है, और हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे आतंकी कैम्पों पर लक्षित हमला कर पूरी दुनिया में भी अपनी मजबूती का लोहा मनवा लिया। आतंकवादियों के खिलाफ इस लक्षित हमले के दौरान सेना ने आतंकवादियों को तो नुकसान पहुंचाया ही साथ ही साथ उनको समर्थन देने वाले पाक सैनिको को भी नहीं बख्शा। क्योंकि पाक सेना के नेतृत्व में ही आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लक्षित हमला आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया। जिसमे भारतीय सेना कामयाब भी हुयी। और दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया। जिन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया वे नियंत्रण रेखा से दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित थे और इन ठिकानों पर एक सप्ताह से अधिक समय से नजर रखी जा रही थी। सेना और इस हमले के रणनीतिकारों ने पूरी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया। इसकी जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ की गयी यह सैन्य कार्रवाई हेलीकाप्टर सवार और जमीनी बलों का समिश्रण था। जिसको उन्होने बिना जान-माल की हांनि के बखूबी अंजाम दिया। भारतीय सेना ने म्यांमार जैसी कार्रवाई कर आतंक को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान को सख्त संदेश दे दिया है। जिस तरह से जून 2015 में उग्रवादियों ने म्यांमार बॉर्डर से सटे मणिपुर के चंदेल में आर्मी जवानों को ले जा रहे ट्रक पर हमला किया था। इसमें हमारे 18 बहादुर जवान शहीद हुए थे। हमले के दो दिन बाद मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्लान के तहत आर्मी ने सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन चलाया और म्यांमार बॉर्डर के अंदर घुसकर उग्रवादियांे को मार गिराया था। कहा जाये तो यह लक्षित हमला उसी का प्रतिरुप है। लम्बे समय से देश ऐसे हमले की बाट जोह रहा था। जिसे जन आकांक्षाओं के मुताबिक अंजाम दिया गया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे सेना द्वारा किये गये लक्षित हमले से पूरे देश में जश्न का माहौल है। जिस प्रकार से पकिस्तान अलगाववादियों के सहयोग से जम्मू-कश्मीर बॉर्डर द्वारा आतंकियों कि घुसपैठ कराता है, इस हमले के बाद इसमें काफी हद तक रोक लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्णिकर, राष्टीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित सेना के आला अधिकारियों ने जिस तरह से इस लक्षित हमले की रणनीति बनायी, वह काबिलेतारीफ है। वास्तव में प्रधानमंत्री ने अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गयी इस कार्यवाही का उनके विरोधियों ने भी समर्थन किया है। भारतीय सेना ने इस गुप्त हमले को अंजाम देकर अपनी ताकत दिखा दी और बता दिया कि पकिस्तान की सोच यहाँ खत्म होती है, हिंदुस्तान की सोच वहां से शुरू होती है। सीमा पार भारतीय सेना द्वारा किए गए आतंकी कैम्पों पर सर्जिकल ऑपरेशन के लिए कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक पार्टियों ने सेना द्वारा की गयी कार्यवाही का जोरदार समर्थन किया है। और सन्देश दिया है कि किसी भी आपात स्थिति मैं सभी राजनैतिक पार्टियां एकजुट हैं। ल्क्षित हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर से सटे 10 किलोमीटर दायरे के 1000 गांव खाली करा लिए गए हैं। पाक से पिछली दो जंग में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले पंजाब में हाई अलर्ट है। आर्मी और बीएसएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगर पाकिस्तान पलटवार करता है तो भारतीय सशस्त्र बल किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। – ब्रह्मानंद राजपूत
Read more
मच्छर से कुछ सीखो भाई …………
Updated: September 30, 2016
मनुष्य भले ही स्वयं को संसार के प्राणियों में सबसे अधिक बुद्धिमान समझे, पर मैं इससे सहमत नहीं हूं। इन दिनों सब तरफ बाबा रामदेव…
Read more
लैपटॉप की तरह चरखा बनेगा रोजगार का आधार
Updated: September 29, 2016
संदर्भः- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की चरखा बांटने की शुरूआत प्रमोद भार्गव तकनीक के युग में तकनीकी षिक्षा प्राप्त कोई मुख्यमंत्री यदि…
Read more
डेंगू ने खोल दी सरकारी अस्पतालों के दावों की पोल
Updated: September 29, 2016
आज डेंगू ,मलेरिया ,चिकनगुनिया के साथ तेज बुखार के कारण राजधानी लखनऊ ही नहीं अपितु प्रदेश के कई शहरों की जनता आक्रोशित भी हो रही…
Read more
युध्द होगा तो पाकिस्तान खत्म हो जाएगा !
Updated: September 29, 2016
पाकपरस्त आतंकियों ने भारतको लहूलुहान कर रखा है ,क्या पाकिस्तान के वुद्धिजीवियोँ को इतना सहस नहीँ कि इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठायें ?क्या उन्हें…
Read more
दान उत्सव- परोपकार की खुशी का जीवन
Updated: September 29, 2016
सचमुच कई तरह से खुशियां देती है यह जिंदगी। खुशी एवं मुस्कान भी जीवन का एक बड़ा चमत्कार ही है, जो जीवन को एक सार्थक…
Read more
देह की मंडी में जली चेतना की महामशाल
Updated: September 29, 2016
लेकिन दलाल और यहां तक कि गरीब परिवारों के अभिभावक लड़कियों को 18 वर्ष से ज्यादा का बताने की कोशिश करते हैं। महाश्वेता ने कहा,…
Read more
कलियुग के अग्रदूत – महाराजा अग्रसेन
Updated: September 29, 2016
महाराजा अग्रसेन एक इतिहास पुरुष थे, वह पिता बल्लभसेन के एक सच्चे अग्र आर्य पुत्र थे। महाभारत काल के दौरान हुई हिंसा में समाप्त हो…
Read more
“त्रिजनकीय प्रजनन तकनीकी” से जन्मा जार्डन बच्चा चिकित्साशास्त्र का क्रांतिवीर साबित हुआ
Updated: September 29, 2016
डॉ. शुभ्रता मिश्रा यह कहानी जार्डन की एक दम्पत्ति की है, जिसे एक ऐसे वैज्ञानिक चमत्कार के माध्यम से 6 अप्रैल 2016 को पुत्र प्राप्त…
Read more
सस्ता खाने की पहल तो सराहनीय ,लेकिन क्रियान्वयन पेचीदा
Updated: September 28, 2016
अब तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ही अम्मां कैंटीन के लिए देश भर में प्रसिद्ध थी,लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी प्रदेश के…
Read more
मैंने नौवीं कक्षा से स्कूल छोड़ दिया है”। .
Updated: September 28, 2016
गांव हाड़ी मे हर व्यक्ति शिक्षा के लाभ से अवगत है लेकिन शिक्षा प्रणाली में खामियां होने के कारण यहां के बच्चे अपनी पढ़ाई बीच…
Read more
मुसलमानः वोटों की थोक मंडी
Updated: September 28, 2016
केरल में संपन्न हुए भाजपा के सम्मेलन से पता नहीं उसके कार्यकर्त्ता कितने उत्साहित हुए लेकिन एक बात बहुत अच्छी हुई कि नरेंद्र मोदी ने…
Read more