समाज देश आज अधीर है। October 1, 2016 by डॉ. मधुसूदन | Leave a Comment डॉ. मधुसूदन अब कुंभकरन जागो है। कुंभकरन जागो है। सात दसक सोयो थो। अब बहुत भूखो है। सब कुछ चएतो है अब कुंभकरन जागो है।॥१॥ *** भारत जन-तंतर भाया, एक परदान काम करैगो, परजा जन हक से सोवैगो, केवल वोट ही देवैगो। अब कुंभकरन जागो है॥२॥ *** अक्रमण्यता अदिकार, इनको किस्ना गीता में बोल्ल्यो है। […] Read more » Featured देश आज अधीर है।
राजनीति शख्सियत ईमानदार और साफसुथरी छवि वाले: लालबहादुर ‘शास्त्री’ October 1, 2016 by डा. राधेश्याम द्विवेदी | Leave a Comment मत है कि शास्त्रीजी की मृत्यु हार्ट अटैक से नहीं बल्कि जहर देने से ही हुई। पहली इन्क्वायरी राज नारायण ने करवायी थी, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गयी ऐसा बताया गया। इण्डियन पार्लियामेण्ट्री लाइब्रेरी में आज उसका कोई रिकार्ड ही मौजूद नहीं है। यह भी आरोप लगाया गया कि शास्त्रीजी का पोस्ट मार्टम भी नहीं हुआ। 2009 में जब यह सवाल उठाया गया तो भारत सरकार की ओर से यह जबाव दिया गया कि शास्त्रीजी के प्राइवेट डॉक्टर आर०एन०चुघ और कुछ रूस के कुछ डॉक्टरों ने मिलकर उनकी मौत की जाँच तो की थी परन्तु Read more » Featured Lal Bahadur Shahstri ईमानदार और साफसुथरी छवि वाले लालबहादुर शास्त्री
लेख साहित्य 2 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस October 1, 2016 by डा. राधेश्याम द्विवेदी | Leave a Comment यदि किसी 'विशुद्ध मानव' जो सब नैसर्गिक मानवीय गुणों से परिपूर्ण हो, इसकी मूर्त कल्पना करनी हो तो 'राम', 'कृष्ण', 'बुद्ध' के अवतार के बाद गाँधीजी का व्यक्तित्व उभरकर आता है। गाँधीजी से बढ़कर मानव पूजक दिखलाई देना आसान नहीं है। Read more » 2 अक्टूबर Featured अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
कला-संस्कृति धर्म-अध्यात्म वर्त-त्यौहार स्त्री-शक्ति के नौ रूप September 30, 2016 by प्रमोद भार्गव | Leave a Comment देवी दुर्गा के रूप शक्ति, स्त्रीत्व और समृद्धि के प्रतीक है। इन स्वरूपों की पूजा करते हुए स्त्री रूपी इन देवियों के भव्य रूप हमारी चेतना में उपस्थित रहते हैं। इन्हें शक्ति रूप इसलिए कहा जाता है, क्योंकि जब सृष्टि के सृजन काल में देव पुरुष दानवों से पराजित हुए, तो उन्हें राक्षसों पर विजय के लिए दुर्गा से अनुनय करना पड़ा। Read more » Featured स्त्री-शक्ति के नौ रूप
राजनीति विविधा सार्क सम्मेलन के रद्द होने को भारत की सफलता मानिए September 30, 2016 by मयंक चतुर्वेदी | Leave a Comment कुल मिलाकर कहना होगा कि भारत सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है, क्योंकि कार्य और समझौते अपनी जगह है, लेकिन देश की संप्रभुता अपनी जगह। पाकिस्तान जैसा मुल्क जो भारत से ही पैदा हुआ और आज भारत को ही आंख दिखाए तो बेहतर है ऐसे देश से जितनी अधिक दूरी बनाई जाए उतना अच्छा है। Read more » Featured भारत की सफलता सार्क सार्क सम्मेलन रद्द
राजनीति रण भेरी! September 30, 2016 / September 30, 2016 by शिव शरण त्रिपाठी | Leave a Comment शरीफ के कश्मीर राग पर विदेश मंत्री ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई इसे हमसे नहीं छीन सकता। उनका यह बयान इसलिये अहम है कि पाकिस्तान बार-बार कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग करता रहता है। Read more » Featured रण भेरी
राजनीति जांबाज जवान तुम्हें सलाम September 30, 2016 by प्रवीण दुबे | Leave a Comment अभी तक कश्मीर मसले को लेकर हमारे देश में इजरायल जैसी शौर्यता और पराक्रम दिखाने की बात की जाती रही है। पिछले तीन वर्षों के दौरान यह दूसरा मौका है जब भारत की सेना ने दूसरे देश में अंदर घुसकर आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाने का कार्य किया है। Read more » Featured जांबाज जवान
विविधा एतिहासिक कार्रवाईः हार्दिक बधाई!! September 30, 2016 by डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Leave a Comment अंतरराष्ट्रीय कानून में ठेठ तक पीछा करने (हॉट परस्यूट) को कानूनी मान्यता है। इस दृष्टि से भारत ने आतंक के अड्डों पर जो कार्रवाई की है, उस पर कोई भी आपत्ति नहीं कर सकता। इस तरह की कार्रवाई बेहद जरुरी है, Read more » Featured surgical strike in Pakistan एतिहासिक कार्रवाई
राजनीति भारत आतंकवाद के खिलाफ है किसी देश के नहीं September 30, 2016 / September 30, 2016 by डॉ नीलम महेन्द्रा | Leave a Comment अपने प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही मोदी जी ने पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए थे और जिस प्रकार की सहशीलता का परिचय उन्होंने दिया था आज उनकी यही कूटनीति अन्तराष्ट्रीय समुदाय को भारत का साथ देने के लिए विवश कर रही है। यह प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति , राजनीति और कूटनीति की सफलता ही है कि आज विश्व भारत के साथ है और पाकिस्तान अलग थलग पड़ चुका है। Read more » Featured India is against terrorism surgical operation by Indian Army आतंकवाद के खिलाफ भारत
पर्यावरण विविधा भारत में वन्य जीवन September 30, 2016 by डा. राधेश्याम द्विवेदी | Leave a Comment वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है। भविष्य में वन्य प्राणियों की समाप्ति की आशंका के कारण भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष दो अक्तूबर से पूरे सप्ताह तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। वर्ष 1956 से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। भारत के संरक्षण कार्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक Read more » Fauna in India Featured flora and Fauna in India flora in India भारत में वन्य जीवन
राजनीति सर्जिकल आपरेशन: वाह भारतीय सेना! वाह नमो !! September 30, 2016 by प्रवीण गुगनानी | 3 Comments on सर्जिकल आपरेशन: वाह भारतीय सेना! वाह नमो !! उड़ी हमले के पूर्व भी भारतीय सेना, भारतीय आम जनता व भारतीय संसाधनों पर कई बार आतंकियों के हमले हुए और भारत शांत और विवश बैठा रहा था. भारतीय जनमानस में लाचारी का भाव व बेबसी का भाव जागृत हो रहा था. गत लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान विरोधी नारों और भाषणों को लेकर और विशेषतः 56 इंच के सीनें वाली भाषा को लेकर वर्तमान सरकार पर तंज कसे जानें लगे थे. Read more » Featured Surgical Strike by Indian Army नमो वाह भारतीय सेना सर्जिकल आपरेशन
विविधा मोदी ने पाक को दिखाया 56 इंच का सीना September 30, 2016 by ब्रह्मानंद राजपूत | Leave a Comment जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे घुसकर आतंकी कैम्पों को नेस्तनाबूद किया है। यह काबीलेतारीफ है। उरी हमले के बाद जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में उरी में हुए हमले की निंदा की थी, और देश को आश्वासन दिया था कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’’ उससे अंदाजा हो गया था की मोदी सरकार जल्द ही पकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देगी। यह लक्षित हमला उसी का परिणाम था। कहा जाए तो उरी हमले के शहीदों का बदला था। पकिस्तान को एहसास कराने के लिए भी ये कार्यवाही जरूरी थी। भारत भी अमेरिका या अन्य देशों की तरह लक्षित हमलों को अंजाम दे सकता है, और हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे आतंकी कैम्पों पर लक्षित हमला कर पूरी दुनिया में भी अपनी मजबूती का लोहा मनवा लिया। आतंकवादियों के खिलाफ इस लक्षित हमले के दौरान सेना ने आतंकवादियों को तो नुकसान पहुंचाया ही साथ ही साथ उनको समर्थन देने वाले पाक सैनिको को भी नहीं बख्शा। क्योंकि पाक सेना के नेतृत्व में ही आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया जाता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लक्षित हमला आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया। जिसमे भारतीय सेना कामयाब भी हुयी। और दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया। जिन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया वे नियंत्रण रेखा से दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित थे और इन ठिकानों पर एक सप्ताह से अधिक समय से नजर रखी जा रही थी। सेना और इस हमले के रणनीतिकारों ने पूरी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया। इसकी जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ की गयी यह सैन्य कार्रवाई हेलीकाप्टर सवार और जमीनी बलों का समिश्रण था। जिसको उन्होने बिना जान-माल की हांनि के बखूबी अंजाम दिया। भारतीय सेना ने म्यांमार जैसी कार्रवाई कर आतंक को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान को सख्त संदेश दे दिया है। जिस तरह से जून 2015 में उग्रवादियों ने म्यांमार बॉर्डर से सटे मणिपुर के चंदेल में आर्मी जवानों को ले जा रहे ट्रक पर हमला किया था। इसमें हमारे 18 बहादुर जवान शहीद हुए थे। हमले के दो दिन बाद मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्लान के तहत आर्मी ने सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन चलाया और म्यांमार बॉर्डर के अंदर घुसकर उग्रवादियांे को मार गिराया था। कहा जाये तो यह लक्षित हमला उसी का प्रतिरुप है। लम्बे समय से देश ऐसे हमले की बाट जोह रहा था। जिसे जन आकांक्षाओं के मुताबिक अंजाम दिया गया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मे सेना द्वारा किये गये लक्षित हमले से पूरे देश में जश्न का माहौल है। जिस प्रकार से पकिस्तान अलगाववादियों के सहयोग से जम्मू-कश्मीर बॉर्डर द्वारा आतंकियों कि घुसपैठ कराता है, इस हमले के बाद इसमें काफी हद तक रोक लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्णिकर, राष्टीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित सेना के आला अधिकारियों ने जिस तरह से इस लक्षित हमले की रणनीति बनायी, वह काबिलेतारीफ है। वास्तव में प्रधानमंत्री ने अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की गयी इस कार्यवाही का उनके विरोधियों ने भी समर्थन किया है। भारतीय सेना ने इस गुप्त हमले को अंजाम देकर अपनी ताकत दिखा दी और बता दिया कि पकिस्तान की सोच यहाँ खत्म होती है, हिंदुस्तान की सोच वहां से शुरू होती है। सीमा पार भारतीय सेना द्वारा किए गए आतंकी कैम्पों पर सर्जिकल ऑपरेशन के लिए कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक पार्टियों ने सेना द्वारा की गयी कार्यवाही का जोरदार समर्थन किया है। और सन्देश दिया है कि किसी भी आपात स्थिति मैं सभी राजनैतिक पार्टियां एकजुट हैं। ल्क्षित हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर से सटे 10 किलोमीटर दायरे के 1000 गांव खाली करा लिए गए हैं। पाक से पिछली दो जंग में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले पंजाब में हाई अलर्ट है। आर्मी और बीएसएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगर पाकिस्तान पलटवार करता है तो भारतीय सशस्त्र बल किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। – ब्रह्मानंद राजपूत Read more » 56 इंच का सीना Featured पाक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारतीय सेना मोदी सर्जिकल कमांडो