Home Blog Page 2799

भारतीय चुनावों की कुछ विशेषताएं

indian20parliament20-2014वर्ष 2007 में केरल विधानसभा के लिए पिछले आम चुनाव के समय पेराम्बारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सिर्फ एक निर्वाचक के लिए ही एक मतदान केंद्र बनाया गया था।

जम्मू-कश्मीर के लेह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लेह एवं आन्ले फू में 5000 मीटर की ऊंचाई पर मतदान केंद्र उपलब्ध कराए गए।

तमिलनाडु में 1996 में विधानसभा के लिए आम चुनाव के समय, मोडाकुरूची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1033 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

आंध्र प्रदेश में 1996 में लोकसभा के लिए आम चुनाव के समय नालगोण्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 480 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जो किसी भी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम संख्या है।

एक मत का महत्व : मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा के 2008 के चुनावों में धार और नाथवाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का अंतर सिर्फ एक मत था। वर्ष 2004 में कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सान्थेमाराहल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी जीत का अंतर सिर्फ एक मत था।

अब सीबीआई ने बोफोर्स के दलाल क्वात्रोच्चि को क्‍लीन चिट दी

imagesकेन्द्रीय जांच ब्यूरो ने बहुचर्चित बोफोर्स तोप सौदा दलाली कांड के मुख्य अभियुक्त इतालवी नागरिक ओतावियो क्वात्रोच्चि का नाम आरोपी सूची से हटा दिया है।सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि 30 अप्रैल को इस मामले में न्यायालय में सुनवाई होनी है। सीबीआई तभी पूरी संबद्ध जानकारी न्यायालय में रखेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में वर्ष 1999 से देश की अलग-अलग अदालतों में मामले चल रहे हैं। सीबीआई ने अब यह फैसला देश की उच्चतम कानूनी सलाह के आधार पर ही किया है।

विदित हो कि राजग के काल में क्वात्रोच्चि का खाता सील कराया गया था, जिसे संप्रग सरकार के काल में हटवा दिया गया। क्वात्रोच्चि बोफोर्स लूट का माल निकालने में सफल रहा।

क्या मर चुका है लादेन ?

osama-bin-laden-seatedआदंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी का कहना है कि ख़ुफ़िया एजेंसियों की माने तो अल क़ायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मौत हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने इस बाबत कोई सबूत होने से इनकार किया है।इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज़रदारी ने कहा था कि लादेन को खोजने के लिए अमरीकियों के पास तो बेहतर साधन हैं। लेकिन वे भी लादेन के ठिकाने का कोई पता नहीं लगा पा रहे हैं। पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसियाँ भी मानती हैं कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी मौत हो चुकी है।

उन्होंने यह कहा कि फिलहाल वे इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
दूसरी तरफ लादेन के बारे में अमरीकी ख़ुफ़िया और सैनिक अधिकारी मानते हैं कि वह पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर स्थित क़बायली इलाक़ों में कहीं छिपा है।

सर्वोच्च न्यायालय ने दिया मोदी के खिलाफ जांच का आदेश

980cd71ff33d2209b2420f572fb184b3-grandeदेश की सर्वोच्च अदालत ने वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 62 अन्य लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए। इसमें उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों समेत कई पुलिस अधिकारी व नौकरशाह शामिल हैं। इससे दंगे का भूत लोकसभा चुनाव के मध्य फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीछे पड़ गया है।अदातल के इस आदेश ने कांग्रेस को चुनाव के बीच मोदी के इस्तीफे की मांग करने का नया आधार दे दिया है। न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत और न्यायमूर्ति अशोक कुमार गांगुली की खंडपीठ ने कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया नसीम की शिकायत पर विशेष जांच दल से अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी की घटना में मोदी की कथित संलिप्तता के आरोप की जांच करने का निर्देश दिया।

फैसले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “यह संवैधानिक पदाधिकारी के गाल पर एक तमाचा है। हमें इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। मोदी न माफी मांगेंगे न इस्तीफा देंगे और न यही महसूस करेंगे कि उनके राज्य में कोई गलत घटना घटित हुई थी।”

दूसरी ओर भाजपा महासचिव अरुण जेटली ने कहा, “चुनावों के पूर्व गुजरात संबंधी मामलों को उठाए जाने की परंपरा बन गई है।”

अदालत के आदेश के बाद मोदी ने एक टीवी संवाददाता के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर पहले बोल चुके हैं। ज्ञात हो कि अदालत ने जांच दल को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

मोदी के अलावा जिन लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं उनमें मोदी के 11 कैबिनेट सहयोगी, तीन वर्तमान विधायक और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव व पूर्व पुलिस प्रमुख शामिल हैं।

यह आदेश पूर्व सांसद दिवंगत अली अहसान जाफरी की विधवा जाकिया नसीम अहसान द्वारा दायर एक संयुक्त कानूनी याचिका पर आया है।

जाकिया ने नवंबर 2007 के गुजरात उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें उच्च न्यायालय ने गुजरात दंगे में मोदी और अन्य की भूमिका की जांच की मांग से जुड़ी उनकी याचिका खारिज क दी थी।

क्या रामविलास पासवान 23 वर्ष में ही विधायक हो गए?

ramvilas1लोकसभा के वेबसाइट के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 23 वर्ष में ही बिहार विधानसभा के सदस्य हो गए, जबकि कानून के अनुसार न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।वेबसाइट के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले में हुआ था और वे 1969 में बिहार विधानसभा के सदस्य बने।

लोकसभा के वेबसाइट के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 23 वर्ष में ही बिहार विधानसभा के सदस्य हो गए, जबकि कानून के अनुसार न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

इनके पास एम.ए. और बी.एल. की डिग्री है। वे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर केवल 23 वर्ष में ही विधायक बन गए।

विदित हो कि संविधान के अनु. 173 (ख) के अनुसार विधानसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

वर्तमान में वे हाजीपुर सुरक्षित सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

https://164.100.47.134/newls/Biography.aspx?mpsno=296

व्यंग्य/बुंदु उठ, लीडर बन

0

capबुंदु उठ, घराट बंद कर। चुनाव आ गया। खड्ड सूख गई। सिर में हाथ मत दे। परेशान मत हो। घराट का स्यापा मत कर। वोटर ही मत रह। वोटर होकर बहुत जी लिया। अब लीडर बन। कपीन फैंक। लंगोट कस। घराट में क्या रखा है? लीडरी में बहुत कमाई है। चल, पुश्तों की सेफ्टी का कर कुछ जत्न, बुंदु उठ, लीडर बन।

मक्की मत पीस। गेहूं मत पीस। जौ मत पीस। चने मत पीस। धर्मनिरपेक्ष देश में जनता को धर्म का आटा खिला। धर्मनिरपेक्ष देश में जनता को जात का बेसन खिला। शुध्द आटा मत दे। आटे में बेईमानी मिला। बेसन में मक्कारी मिला। सत्तू मत खिला। सत्तू आत्मा को पवित्र रखते हैं। पवित्र आत्मा भूखी मरती है। चल बेचते हैं मुर्दों का कफन, बुंदु उठ, लीडर बन।

विधान सभा जा। राज्य सभा जा। संसद जा। जूते चला। चप्पलें चला। जनता को भूखे रख। अपने भत्ते बढ़ा। आटा महंगा कर। चावल महंगा कर। पूंजीपतियों से मिल। समाजवाद की स्थापना कर। जनहित बेच। कोठे पर लेट। लिपस्टिक सस्ती कर। पाउडर सस्ता कर। नमक पर टैक्स लगा। हल्दी पर टैक्स लगा। लोकतन्त्र के मंच पर नंग -धडंग़ हो मना जश्न, बुंदु उठ, लीडर बन।

पीसाई मत ले। आज तक ली, क्या बना? अब जनता को पीस। मजा आएगा,बहुत मजा आएगा। रोना छोड़। धोना छोड़। शरीफी छोड़। ईमानदारी छोड़। अफवाहें फैला। अफवाहें मत सुन। निक्कमा हो। बेईमानी कर, बेईमानी देख। उल्लू मत बन। उल्लू बना। अपना मुंह काला मत करवा। ईमानदारों का मुंह काला कर। चरित्रहीन हो मना जश्न,बुंदु उठ,लीडर बन।

मक्की मत साफ कर। दलाली कर। दलाली खा। घराट में मत बैठ। दंगे में शामिल हो। समय की कद्र मत कर। आदर्श नागरिक बन। केवल अधिकारों की पैरवी कर।र् कत्तव्य को छोड़ जूते मार। अधिकार प्रेमियों का अपना वतन, बुंदु उठ, लीडर बन।

किसीसे भी सच बोल मत। यहां सच बोलना पाप है। तिलक लगा। धर्म की आड़ ले। समाज में धर्म के नाम पर दंगे करवा। डट कर पाप कर। किसी से मत डर। मन्दिर जा, पाप धो आ। गुरू़द्वारे जा, पाप धो आ। चर्च जा, पाप धो आ। धर्म के नाम पर नौटंकी कर। नौटंकी लीडरी के लिए परम जरुरी है। कर्मशील बन। कर्म से भाग। फल की इच्छा रख। कामप्रिय बन। सलाम की खा। किसी से मत डर। सबको डरा। मेहनतकशों से नफरत कर। मेहनत कर खाना बुरी आदत है। मेहनत करने वाले भूखे मरते हैं। लोकतन्त्र में राजा बन, महाराजा बन। पर जनसेवक मत बन। मन्त्री बन,सन्तरी बन। पर देश भक्त मत बन। देश चला,खुद सो जा। रामभरोसे चल रहा अपना वतन, बुंदु उठ, लीडर बन।

अपनी लीडरी की धार चमका। व्यभिचार को पूजा मान। नित नई पूजा कर। कबूतरबाज हो जा। प्रेम का भक्त होने का नाटक कर। दिमाग में नफरत के बीहड़ उगा। घराटन को घर से भगा। प्रेमिका को घर शान से ले आ। पराए माल को अपने बाप का माल समझ। इस देश का तू अनमोल रत्न,बुंदु उठ,लीडर बन।

शान से तस्करी कर। छोटी-मोटी तस्करी लीडर को लानत है। अन्तरराष्ट्रीय तस्कर बन। नाम कमा। नाक कटा। नकटा प्रिय लीडर कहलाता है। प्रिय लीडर बन। डर मत, तू एम एल ए है। तू एम पी है। घोटालों के साथ उठ -बैठ। घोटालों में तेरे प्राण बसते हैं। जनता को गोली मार। वह फुद्दू है। नैतिकता को कर कब्र में दफन, बुंदु उठ, लीडर बन।

न्याय की बात कर। सरकारी जमीन मार। सबका मांस खा। सबके हक मार। पर सबके हकों की पैरवी कर। शैतान बन। अन्याय मत सह। अन्याय कर। तेरे कारनामों से चीत्कार कर उठे देश का कण-कण, बुंदु उठ,लीडर बन।

पंजीकृत लीडर हो जा। देश के स्वर्णिम पन्नों में अपना नाम लिखवा। देश के विनाश में अपना अमूल्य योगदान दे। मुख्यधारा से जुड़। गरीबी को नहीं, गरीबों को खत्म कर। बीमार होने का ढोंग कर। बीमारी के बहाने विदेशों में घूम आ। यहां के अस्पताल गधों के लिए हैं। हक से जनता के लिए नकली दवा बनवा। डट कर मौत में कमीशन खा। चोर बाजारी के लिए कर अनशन, बुंदु उठ, लीडर बन।

मन में नीम रख। सबसे मीठा बोल। सबके गले मिल। सबकी पीठ में छुरा घोंप। सबसे हंस कर मिल। सबसे खुंदक रख। सबको भरोसा दे। किसी पर भरोसा मत कर। मंझधार में भरोसा दे डूबा। खुद किनारे बैठ तालियां बजा। मल्लहार गा। भगवान से मत डर। बहादुर बन। बीसियों लोन मार। टैक्स चोर। हर विभाग को अपने बाप की प्रापर्टी मान। डाकुओं को गले लगा। देशहित में अपना गिरोह बना। सबको झांसा दे। पर सपने में भी धोखा मत खा। बुरा ही देख। बुरा ही सुन। बुरा ही बोल। बुरा ही सोच। बुरा मत बन। अच्छाई से नफरत कर। भाई भतीजावाद का समर्थक बन। हवा में रह। जमीन पर मत चल। सड़ी मानसिकता रख। आदर्शवादी होने का ढोंग कर। गुंडागर्दी को कर समर्पित अपना तन -मन, बुंदु उठ,लीडर बन।

धर्म-धर्म रट। लाखों खट्ट। अत्याचार सहन मत कर। अत्याचारी बन। बीमारी बन। महामारी बन। भजन कर। गबन कर। अखबारों की सुर्खियां बन। सभ्रांत हो जा, चौड़ी छाती तन, बुंदु उठ, लीडर बन।

विधान सभा जा। राज्य सभा जा। संसद जा। जूते चला। चप्पलें चला। जनता को भूखे रख। अपने भत्ते बढ़ा। आटा महंगा कर। चावल महंगा कर। पूंजीपतियों से मिल। समाजवाद की स्थापना कर। जनहित बेच। कोठे पर लेट। लिपस्टिक सस्ती कर। पाउडर सस्ता कर। नमक पर टैक्स लगा। हल्दी पर टैक्स लगा। लोकतन्त्र के मंच पर नंग -धडंग़ हो मना जश्न, बुंदु उठ, लीडर बन।

ये देश हमाम है। तू देश की अमर सन्तान है। देश के हित बेच। देश बेच। नंगा नाच। नंगा खा। देश नंगों का है। इसी में तेरी भलाई है। इसी में छिपी मलाई है। छाछ जनता में बांट। खुद मक्खन चाट। तू स्वतन्त्र देश का लाट। तुझे करेंगे ऋषि मुनि नमन्! बुंदु उठ,लीडर बन।

बुंदु! आलस त्याग,चुनाव जीत। सत्य -निष्ठा की शपथ खा। शुरु हो जा। विरोधियों को पटा,कुर्सी बचा। चल विदेशी बैंकों के नाम गिन, बुंदु उठ,लीडर बन।

-अशोक गौतम
अपर सेरी रोड, गौतम निवास,सोलन हि प्र
E mail-A_gautamindia@rediffmail.com

लोकसभा चुनावों के बारे में तथ्य

indian20parliament20-2012चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि नज़र आई है। 1952 के पहले आम चुनावों में 489 सीटों के लिए 1,864 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनकी संख्या 1971 के आम चनावों में 2,784 तथा 1980 में यह संख्या बढ़कर 4,620 हो गई। नौवें आम चुनावों में 6,160 उम्मीदवारों ने चुनावों में हिस्सा लिया और दसवें आम चुनावों में 543 सीटों के लिए 8,699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 11वीं लोकसभा के चुनावों में 543 सीटों के लिए सर्वाधिक 13,952 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 12वीं लोकसभा के चुनावों में उम्मीदवारों की इस संख्या में तेजी से गिरावट आई और संख्या 4,750 रह गई जिसका कारण अगस्त, 1996 में ज़मानत राशि में की गई बढ़ोत्तरी थी। वर्ष 2004 के आम चुनावों में 5,435 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिनके लिए निर्वाचन आयोग ने 6,87,402 मतदान केंद्र स्थापित किये। 67,14,87,930 पंजीकृत मतदाताओं में से 38,99,48,330 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

वर्ष

 

सीटों की कुल संख्या

 

उम्मीदवारों की

कुल संख्या

मतदाताओं की

कुल संख्या

डाले गए मतों की

कुल संख्या

मतदान केंद्र की

कुल संख्या

1952

 

489

 

1,874

 

17,32,12,343

 

 

 

1957

 

494

 

1,519

 

19,36,52,179

 

12,05,13,915

 

2,20,478

 

1962

 

494

 

1,985

 

12,77,19,470

 

11,99,04,284

 

2,38,031

 

1967

 

520

 

2,369

 

24,89,04,300

 

15,27,24,611

 

2,43,693

 

1971

 

518

 

2,784

 

27,41,89,132

 

15,15,36,802

 

3,42,918

 

1977

 

542

 

2,439

 

32,11,74,327

 

19,42,63,915

 

3,73,910

 

1980

 

542

 

4,629

 

35,62,05,329

 

20,27,52,893

 

4,36,813

 

1984

 

542

 

5,312

 

39,98,16,294

 

24,95,85,334

 

5,05,751

 

1989

 

543

 

6,160

 

49,89,06,129

 

30,90,50,495

 

5,80,798

 

1991

 

543

 

8,668

 

49,83,63,801*

28,27,00,942

 

5,76,353*

1996

 

543

 

13,952

 

59,25,72,288

 

34,33,08,090

 

7,67,462

 

1998

 

543

 

4,750

 

60,58,80,192

 

37,54,41,739

 

7,73,494

 

1999

 

543

 

4,648

 

61,95,36,847

 

37,16,69,104

 

7,74,651

 

2004

 

543

 

5,435

 

67,14,87,930

 

38,99,48,330

 

6,87,402

 

* जम्मू- कश्‍मीर को छोड़कर

मतदाता और राजनेताओं के मध्य लोकतन्त्र

lokराजनीति का पहला सबक या कहें कि लोकतन्त्र की पहली परिभाषा यह कि ‘‘जनता का शासन, जनता के लिए, जनता के द्वारा” का कोई सैद्धान्तिक प्रभाव नहीं रह गया है। हो सकता है कि बहुत से राजनैतिक विश्लेषकों को, राजनैतिक जानकारों को, प्राध्यापकों को हमारी यह बात न जँचे पर सत्यता तो यही है। आज जिस प्रकार से सत्ता के लिए आपसी चाल और नीतियों का खेल खेला जा रहा है उसको देखकर तो लगता ही नहीं है कि जनता का शासन वाकई जनता के लिए है।
किसी भी लोकतान्त्रिक देश की सबसे पहली महती आवश्यकता यह होनी चाहिए कि उस देश की जनता स्वयं को लोकतन्त्र का नागरिक समझे। विश्व के सबसे बड़े गणतान्त्रिक देश होने का हम दावा तो करते हैं पर देखा जाये तो किसी भी रूप में सकारात्मक लोकतन्त्र का प्रभाव हमारे ऊपर नहीं दिखाई देता है। बहुत कुछ सिद्धान्तों पर निर्भर होने के बाद भी सैद्धान्तिक स्वरूप हमारे आसपास भी फटकता नहीं दिखता है।
यदि इसे किसी पूर्वाग्रह के रूप में न देखा जाये तो क्या कोई भी इस बात से इनकार करेगा कि वर्तमान में चल रही लोकसभा के लिए जब विगत चुनावों में जनता ने अपने मत का प्रयोग किया था तो उसके सामने वर्तमान प्रधानमंत्री जी का स्वरूप था? शायद ही किसी ने सोचा होगा कि माननीय मनमोहन सिंह जी इस देश के प्रधानमंत्री बनकर सामने आने वाले हैं? लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति लोकसभा का पूरे पाँच वर्ष तक सदस्य ही नहीं रहा, क्या यह लोकतन्त्र का मजाक नहीं? इसी प्रकार से विगत वर्ष में चले एक राजनैतिक ड्रामे को तो कोई भी अभी तक नहीं भूला होगा, जबकि देश की एक बड़ी राजनैतिक पार्टी के समर्थन से एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनना नसीब हो गया था। क्या ऐसा हमारे संविधान निर्माताओं ने सोचा होगा कि कभी इस लोकतांत्रिक देश में ऐसा भी दिन आयेगा?
वास्तव में इस देश में लोकतन्त्र यहीं तक सीमित है। जनता के सामने मशीन रहती है, पल भर को उसके सामने किसी को भी बनाने, किसी को भी बिगाड़ने की शक्ति होती है। मतदान किया और लोकतन्त्र समाप्त। यह हास्यास्पद लगता है पर सत्यता यही है। इस देश की जनता के सामने लोकतन्त्र चुनाव के समय आता है और वह भी मात्र दो-तीन पल को। इस प्रकार के लोकतन्त्र के साथ जनता कैसे सोचे कि उसका शासन, उसके लिए, उसके द्वारा चलाया जा रहा है?
मतदाता की तरह से राजनेता विचार नहीं करते हैं। यदि विचार करते होते तो किसी को अपने खानदान का नाम, किसी को अपने विगत को बताने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस बार तो बहुत आम रूप में देखने में आया है कि मुद्दों के स्थान पर नामों के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है। कोई किसी को इस परिवार का तो कोई किसी को दूसरे परिवार का बता रहा है। किसी के सामने दलित वोट बैंक के रूप में स्थाापित है तो कोई मुसलमानों को अपने वोट बैंक के रूप में देखना पसंद कर रहा है। विकास के नाम पर तो किसी की लड़ाई नहीं लड़ी जा रही है तो कोई न कोई बात तो ऐसी चाहिए जो जनता के मतों को उस दल के लिए परिवर्तित कर दे। जब कुछ नहीं बन सका तो प्रधानमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। इससे विद्रूप स्थिति शायद भारतीय राजनैतिक इतिहास मे कभी ही रही हो जबकि नेताओं को स्वयं अपने आपको प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत करना पड़ रहा हो। यह भी राजनैतिक पतन की पहचान है, अस्तित्व संकट की पहचान है।
ऐसी स्थिति में जबकि न तो मतदाता के सामने और न ही राजनेता के सामने कोई रास्ता है तब लोकतन्त्र के जीवित रहने के प्रमाण जुटा पाना भी मुश्किल प्रतीत होता है। आज किसी राजनेता के नाम पर, स्वयं को दलित का मसीहा बता कर, धर्म के नाम पर अपने आपको प्रतिस्थापित कर, धर्मनिरपेक्ष का मुखौटा धारण कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है। राजनेताओं के लिए भी यहीं तक लोकतन्त्र है उसके बाद तो वही करना है जो सत्ता करवायेगी, कहलवायेगी। मतदाता भी अपने इस दो पल के लोकतन्त्र का उपयोग कर सुखी है। राजनेता भी इसी दो पल के लोकतन्त्र में जनता को सुन-सूझ रहा है, बाद में तो जनता ही उसे समझती, सुनती है। मतदाता और राजनेता के मध्य लोकतन्त्र कहीं पिस कर दम ही न तोड़ दे?
——————————-
डा0 कुमारेन्द्र सिंह सेंगर
सम्पादक-स्पंदन
110 रामनगर, सत्कार के पास,
उरई (जालौन) उ0प्र0 285001
मोबा0 9793973686

जनता जमीं पर, नेता आसमां पर – हिमांशु डबराल

leader-cartoonजी हां जमीं से आसमां के सफर की ही बात हो रही है। लेकिन आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा की किसका सफर? मैं नेताओं के सफर की बात कर रहा हूं…
एक समय था जब नेता जनता से मिलने के लिये पैदल यात्रा पर निकलते थे, उनकी बातें सुनते थे और उस समय के नेताओं को जमीन से जुड़ा भी माना जाता था। समय बदला, राजनीति बदली और हमारे राजनेता भी बदल गये। धीरे-धीरे नेताओं ने पैदल यात्राओं की जगह गाड़ियों को चुना। कुछ ने रथ यात्राऐं निकाली और इससे फर्क भी पड़ा, रथ यात्राओं से पार्टियों ने अच्छा खासा जनाधार भी बटोरा। अब जमीन से जुड़े नेता की परिभाषा ही बदल गयी, रथ यात्रा करने वाला नेता जमीन से जुड़ा कहलाने लगा। फिर क्या था, रथ यात्राओं का सिलसिला जोर पकड़ता गया। हद तो तब हो गई, जब नेताओं ने अपनी गाड़ियों को ही रथ कहना शुरु कर दिया। माननीय आडवानी जी की रथ यात्रा का वर्णन करने की जरुरत मुझे महसूस नहीं होती। जनता के बीच ये नेता बुलेटप्रूफ गाड़ियों में आने लगे और उसे भी रथ कहने लगे। आज तो वो ‘रथ’ भी गायब हो गये हैं।

आज के नेता पैदल तो छोड़िये, गाड़ियों से भी जनता के बीच जाना पसन्द नहीं करते हैं। आज के ये नेता जनता से हवाई दौरों से ही रुबरु हो रहे हैं। जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा हवाई जहाज और उस हवाई जहाज में नेता जी के बगल वाली सीट पर एक पत्रकार जो नेता जी की बात जनता के बीच पहुंचाये। इतनी हवा में होने के बावजूद ये नेता खुद को जमीन से जुड़ा बताते हैं।
इन नेताओं का जमीं से आसमां तक का सफर भले ही कितना सुखद रहा हो, लेकिन आज भी जनता परिवर्तन की आस लिये इन नेताओं की ओर आषा भरी निगाहों से देख रही है। पर इतने उंचे आसमान में अपने नेताओं को देखना जनता के लिए संभव नहीं है और आसमान से नेता जी को भी जनता चींटी की तरह लगती है। फिर जनता की बात कौन सुनेगा? कौन खरा उतरेगा उनकी कसौटी पर? पहले तो नेता जी से थोड़ी बहुत बात भी हो जाती थी, बात हो न हो दर्षन तो हो ही जाते थे लेकिन सूचना तकनीक में आई वृहद क्रांति के बाद, आवागमन एवं संचार के साधन तो सुलभ हो गए पर नेताजी के दर्षन और दुर्लभ हो गए। नेताजी पलक झपकते आते हैं और पलक झपकते ही फुर्र हो जाते हैं, तो भैया जनता की बात कहां से सुनेंगे। एक दिन नेता जी किसी गरीब के यहां पहुंच जाते हैं तो बड़ी वाहवाही बटोरते हैं, लेकिन करते कुछ नहीं हैं। आज नेताओं को चाहिए कि वो आसमां से जनता के बीच न पहुंचें बल्कि जमीं से ही जनता तक पहुंचे और यथार्थ के धरातल पर कुछ प्रयास करें। ये न हो कि सिर्फ वोट बटोरने पहुंचें।

आज जरुरत है, ऐसे नेताओं की जो गांधीजी की तरह जनता के भले के लिए पैदल ही निकल पड़ें और जनता को भी चाहिए कि अपने वोट के द्वारा ऐसे नेताओं पर चोट करें ताकि ये नेता फिर से जमीं पर आ पहुंचें। नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब खाली गाड़ियों पर नेता जी की मूर्ति आकर वोट मांगेगी।

– हिमांषु डबराल

मनमोहन सिंह पर जूता फेंकने की कोशिश नाकाम

पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जूता का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही हो रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी रविवार को जूता फेंकने की कोशिश की गई। अहमदाबाद में एक चुनावी सभा में यह घटना उस समय हुई, जब एक युवक ने उन पर जूता फेंकने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री ने पुलिस से उस युवक को माफ कर दिए जाने को कहा है। राजनेताओं पर जूता फेंकने की चली परंपरा की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने निंदा की है। यह परंपरा उस समय से चल पड़ी है, जब गत दिसंबर महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश पर इराक में एक पत्रकार ने जूता फेंका था।

 

प्रधानमंत्री ने जूता फेंके जाने के दौरान क्षण भर के लिए अपना भाषण रोका, लेकिन तब तक विशेष सुरक्षा दस्ते (एसपीजी) का एक सदस्य जूते के पास पहुंच गया। हालांकि, जूता मंच से काफी दूर था। इस घटना के बाद जनसभा में कोई हंगामा नहीं हुआ और वहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री का पूरा भाषण शांतिपूर्वक सुना।

 

सुरक्षा बलों ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस शख्स की पहचान हितेश चौहान (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह प्रेस दीर्घा के समीप पहली पंक्ति में बैठा था। इस घटना के लिए कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने के लिए कहा है।

 

कांग्रेस के प्रवक्ता एम. वीरप्पा मोइली ने कहा कि यह स्तब्ध कर देने वाली घटना है। प्रधानमंत्री के साथ जो कुछ हुआ, उसके लिए मोदी को खेद प्रकट करना चाहिए। यह घटना गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की घृणित राजनीति का परिणाम है।

 

इस घटना की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी निंदा की है। भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि वे इस घटना की निंदा करते हैं। यह किसी लोकतांत्रिक अभियान का हिस्सा नहीं है।

दायरों को लांघना

images292नई दिल्ली के बीचोंबीच अपना वजूद बनाए जे.पी.कॉलोनी की कहानियां अंकुर के सहारे हम तक पहुंच रही है।ठौर-ठिकाने लोगों की ज़िन्दगी भर की दौड़धूप के बाद ही बनते हैं। किसी जगह को बनाने में कितनी ही ज़िन्दगियाँ और कितनी ही मौतें शामिल होती हैं, कितने ही मरहलों से गुज़रकर लोग अपने लिये एक मुकाम, एक घर हासिल कर पाते हैं। कितने ही पसीने की बूँदें उस मिट्टी में समाकर नई जगह का रूप देती हैं। बड़ी जतन से अपनी उस जगह को सींचते है।

आदमी तो सुबह का गया शाम को घर लौटकर आता है पर औरत को तो घर से लेकर बाहर तक सभी रहगुज़र को पार करना पड़ता है।
शौहर की पाबंदी, समाज का ख्याल, तो कहीं मज़हब की दीवार आड़े आती है। लेकिन सर्वे के दौरान कई ऐसे मौके सामने आये हैं जिसने मज़हब की दीवार को भी दरकिनार कर दिया है।

मुस्लिम समाज में जब किसी औरत का शौहर गुज़र जाता है तब से लेकर साढ़े चार महीने तक औरत को पर्दे में रहकर इद् दत करनी होती है जिसमें किसी गैर मर्द (यहाँ तक कि अपने घर के मर्दो से भी) से पर्दे में रहना होता है। इस दौरान औरत को अपने घर के आँगन या खुले आसमान तक के नीचे आने की भी इज़ाजत नहीं होती। अगर किसी मज़बूरी के तहत घर के बाहर जाना हो तो चाँदनी रात में नकाबपोश होकर निकलना पड़ता है।

लेकिन आज सर्वे के दौरान मजहबी पाबंदी होने के बावजूद उनको बाहर आना पड़ा। जब सर्वे अधिकारी ने काग़ज मांगे तो वो खुद आगे आई। आसपास खड़ी भीड़ भी उन्हें खामोशी से देख रही थी। किसी ने कहा : “इनके शौहर नहीं रहे। अभी ये इद् दत में हैं।”
इस बात को सर्वे अधिकारी भी समझते थे। उन्होंने कहा : “आप अंदर जाइये हम सर्वे कर देगें।”
वो अपने काले नकाब में ख़ुद को छुपाती हुई अंदर घर में ओझल हो गईं।

फरज़ाना

सिनेमाई गीतों का लोकराग

teesrikasam_1बात कुछ यूं है कि पचहत्तर साल के सफर में फिल्मी गानों ने अपना अंदाजे-बयां कई बार बदला। वैसे, यह अब भी जारी है। यहां एक साथ संपूर्ण चर्चा तो मुमकिन नहीं किन्तु, हम एक धार में तो गोता लगा ही सकते हैं।क्या है न कि लोकगीतों व खान-पान से हमारी संस्कृति का खूब पता चलता है। हमारी रुचि और आदतें यहीं से बनती और संवरती हैं। इससे अलग होना बड़ा कठिन है। हरी-मिर्ची और चोखा के साथ भात-दाल खाने वाले ठेठ पूरबिया को मराठवाड़ा घूमते वक्त कई-कई दिन बड़ा-पाव पर गुजारना पड़े तो उसकी हालत का अंदाजा लगाइए। फिर भी, अपने गांव-कस्बे से दूर, बहुत दूर बड़ा-पाव खाते वक्त गीतकार अनजान के गीत ”पिपरा के पतवा सरीखे मोर मनवा कि जियरा में उठत हिलोर” की धीमी आवाज कहीं दूर से कानों को छूती है तो तबीयत रूमानी हो जाती है। कदम अनायास उस ओर मुड़ जाते हैं। मन गुनगुना उठता है ”पुरबा के झोंकवा में आयो रे संदेशवा की चलो आज देशवा की ओर।”

खैर! सिनेमाई गीतों द्वारा जगाई इसी रूमानियत के बूते मराठवाड़ा में अगले कुछ दिन रस भरे हो जाते हैं। तब धीरे-धीरे बड़ा-पाव भी स्वाद के स्तर पर हमारी रुचि का हो जाता है। ठीक यही हाल पंजाब की गलियों में तफरीह करते और ‘मक्के दी रोटी और सरसों दा साग’ खाते किसी दूर प्रदेश के ठेठ आंचलिकता पंसद लोगों की भी होगी। किन्तु इस बहुसांस्कृतिक देश में जहां भी जाएं कुछ अरुचि के बाद नई रुचि जन्म ले लेगी।

सिनेमाई गीतों ने नई रुचि पैदा करने और विभिन्न लोक संस्कृतियों से अवगत कराने का बड़ा काम किया है। इस बहुभाषीय देश में सभी की रूमानियत परवान चढ़ सके, इसका पूरा खयाल सिनेमाई गीतकारों- संगीतकारों ने रखा है। जब हिन्दी सिनेमा आवाज की दुनिया में दाखिल हुआ तो लोकगीतों को पहली मर्तबा राग-भोपाली, भैरवी, पीलु और पहाड़ी आदि में पिरोया जाने लगा। त्योहारों के गीत परदे पर उतारे जाने लगे:-
‘अरे जा रे हट नटखट न छेड़ मेरा घुंघट…
पलट के दूंगी आज तोहे गारी रे…
मुझे समझो न तुम भोली-भाली रे…।’

आशा और महेन्द्र कपूर की आवाज में गाया गया यह गीत राग-पहाड़ी पर आधारित है। पारम्परिक त्योहारों-ऋओं पर ऐसे हजारों लोकगीत हैं। इसके अलावा दैनिक जीवन में लगे लोगों के मनोभावों को अभिव्यक्त करने के लिए भी आंचलिक गीतों का सहारा लिया गया। इसकी एक बानगी-
‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी
क्वारियों का दिल मचले दिल मेरिये।’

यकीनन, इस गीत से पंजाब की गलियों में खिलते रोमानियत के फूल की खुशबू आती है। इन सभी गानों में इतनी मिठास है कि कई बार रिवाइन्ड करके लोग इसे सुनते हैं। तीन-चार मिनट के इन लोकगीतों में इतनी कसक और नोस्तालजिया है कि पूछिए मत! हमारे सामने सीधे गांव और वतन की तस्वीर उभर आती है। इसे बार-बार सुनने-देखने की तबीयत होती है। इसके बूते लोग दिन-महीने-साल गुजार देते हैं। लोकधुनों पर आधारित सरल संगीतमय गीतों की सफलता में तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों ने भी अपनी तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

उसी जमाने से लोग गांव छोड़कर शहरों में बसने लगे। बड़े शहरों-महानगरों और बन पड़ा तो विदेश की ओर पलायन करने लगे। लेकिन, वे गांव की संस्कृति से अलग होकर भी वहां की स्मृतियों को जेहन से मिटा नहीं पाए। अपनी लोकधुनें कान पर पड़ी नहीं कि छोड़ आई उन गलियों की स्मृतियां लौट आती हैं। लोग गाने लगते हैं-‘मेरे देश में पवन चले पूरबाई’

भई आखिर बात ही कुछ ऐसी है, बसंत आया नहीं कि सब कुछ पीला दिखने लगता है। एक अजीब खुमारी छा जाती है जो चारो तरफ पंजाब की गलियों में गूंजने लगती हैं।
‘पीली पीली सरसों फूली
पीली उडे पतंग
पीली पीली उड़ी चुनरिया
पीली पगड़ी के संग
आई झूम के बसंत।’

लोकगीत नई अनुभूतियों के साथ खुद को बदलता जाता है। अब तो देहाती धुनों-बोलों में शहरी नवीनता मिलने लगी है। ‘बंटी और बबली’ के गाने इसके गवाह हैं। यहां ठेठ देहाती शब्दों के बीच अंग्रेजी के शब्दों का भी इस्तेमाल हुआ है। ‘कजरारे-कजरारे मोरे कारे-कारे नैना’… पर्शनल से सवाल करते हैं। यहां पर्शनल क्या है? और मोरे, कजरारे, कारे वगैरह। ये तो अंचल की खुशबू देते हैं।

तो क्या है न कि बंबई नगरिया देश के सुदूर हिस्सों से आए लोगों की जमात ने इस नगरी में बिलकुल भेलपुरीनुमा हिन्दी यानी, बंबइया हिन्दी को धानी बनाया। क्या यह आश्चर्य की बात नहीं कि जिस जगह की अपनी कोई मातृभाषा नहीं है उसने लोकगीतों-संगीतों की नवीन रचना के वास्ते उपयुक्त जगह और माहौल प्रदान किया। संगीतकार नौशाद का मानना है कि गीतकार डीएन मधोक लोकगीत को

हिन्दी सिनेमा में स्थान देने वाले शुरूआती लोगों में बड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। सन् 1940 में बनी ‘प्रेमनगर’ के लिए उन्होंने लोकगीतों पर आधारित गाने लिखे जैसे-‘मत बोले बहार की बतियां’। पर नए शोध से यह मालूम हुआ कि 1931-33 से ही कई अनजान गीतकार लोकगीतों पर आधारित गाने फिल्मों के लिए लिख रहे थे जैसे ‘सांची कहो मोसे बतियां, कहां रहे सारी रतियां’ ; फरेबीजाल-1931ई। तब से लेकर आज तक अनेक गीतकारों-संगीतकारों ने लोक-संगीत को फिल्मों में दिखाने-सुनाने में जबरदस्त रुचि दिखाई। याद कीजिए ‘गंगा-जमुना’ का गीत-‘तोरा मन बड़ा पापी सांवरिया।’ ‘मोरा गोरा अंग लईले’ ;बंदिनी, ‘जिया ले गयो री मोरा सांवरिया’ ;अनपढ़। ‘इन्हीं लोगों ने ले लीन्हा दुपट्टा मोरा’ ;पाकीजा, ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे पिंजरे वाली मुनिया’ ;तीसरी कसम। हिन्दी सिनेमा में ऐसे हजारों गीत हैं। ये गीत कानों में पड़ें तो क्यों न तबीयत रूमानी हो जाए। ।