Tag: Featured

राजनीति

दिल्ली एमसीडी चुनाव एक महासंग्राम है

/ | Leave a Comment

एमसीडी चुनाव में जीत को सुनिश्चित करने के लिये ही कुछ महीने पहले बीजेपी ने मनोज तिवारी को राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बनाया था। दिल्ली के पूर्वांचल वोटरों को साधने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिए मनोज तिवारी को दिल्ली की कमान सौंपी गयी है। देखना यह है कि वे इसमें कितना सफल हो पाते हैं? मौजूदा पार्षदों के टिकट काटने का निर्णय कहीं बीजेपी के खिलाफ न चला जाए, क्योंकि कई दिग्गज नेताओं को घर बैठा देना कहीं बगावती तेवर को हवा न दे- इस तरह की चुनौतियां भी तिवारी के सामने हैं।

Read more »

पर्यावरण विविधा

स्वच्छ भारत अभियान : अभियानों से नहीं सुधरेगी व्यवस्था

| 1 Comment on स्वच्छ भारत अभियान : अभियानों से नहीं सुधरेगी व्यवस्था

बाजारों में एक अजीब दृश्य दिखता है। लोग सुबह दुकान खोलते समय सफाई करते हैं और फिर कूड़ा सड़क पर डाल देते हैं। घरों में भी प्रायः ऐसा होता है। अब कई जगह नगरपालिकाएं सप्ताह में दो बार कूड़ागाड़ी भेजने लगी हैं; पर लोगों को आज नहीं तो कल समझना होगा कि सफाई करने की नहीं रखने की चीज है। ऐसी वस्तुएं प्रयोग करें, जो फिर काम आ सकें। घर का कूड़ा घर में ही खपाना या नष्ट करना होगा। वरना समस्या बढ़ती ही जाएगी।

Read more »

आर्थिकी

जीएसटी-मोदी सरकार के तीन वर्षो की बड़ी कामयाबी

| Leave a Comment

बात जीएसटी की आवश्यकता क्यों पड़ी ? इसकी की जाये तो विभिन्न राज्यों के बीच जिस तरह टैक्स में असंतुलन आ गया था, उससे निपटने के लिए जीएसटी आवश्यक हो गया था। इसके लागू होने से उत्पाद शुल्क, सेवा कर, राज्य वैट, मनोरंजन कर, प्रवेश शुल्क, लग्जरी टैक्स जैसे तमाम टैक्स समाप्त हो जाएंगे। इस समय देश में केंद्र और राज्यों के आठ से दस अप्रत्यक्ष कर सेस है, जीएसटी लागू होने के बाद ये खत्म हो जाएंगे और इसका मतलब है कि दोहरे कराधान से सबको निताज मिल जायेगी। इ

Read more »

राजनीति

सामाजिक सांस्कृतिक संगठन के विरोध में बननेवाले दो राजनीतिक पुच्छल तारे

| Leave a Comment

डीएसएस के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजप्रताप को पहले आरएसएस का प्रशिक्षण लेने की सलाह दे दी. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप को पहले आरएसएस की ट्रेनिंग लेनी चाहिए, उसके बाद कोई संगठन बनाने की बात करनी चाहिए. प्रशिक्षण लेने के बाद संगठन की असफलता का शक कम हो जाएगा, बिना प्रशिक्षण के असफलता का भय बना रहेगा. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आरएसएस की विचारधारा को महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार मानते हैं.

Read more »

राजनीति

भाजपा की जीत और योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी के निहितार्थ

| Leave a Comment

योगी को कट्टर हिंदूवादी यानी मुस्लिम विरोधी के रूप में दर्शा कर एक निश्चित राजनितिक एजेंडे के तहत मुस्लिम समाज को भयभीत करने की कोशिश हो रही है, बिल्कुल उसी तरह जैसे मोदी के नाम से १२ वर्ष तक किया गया था। १५ प्रतिशत मुस्लिम समाज को भयभीत करके उन्हें गोलबंद करना और ८५ प्रतिशत हिंदु समाज को जातियों, उपजातियों, अगड़ों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों में विभक्त करना ताकि मुस्लिमों के साथ हिन्दुओं के कुछ समूहों को मिला कर सत्ता प्राप्त की जा सके यही अब तक भारतीय राजनैतिक दलों की रीति नीति रही है।

Read more »

विश्ववार्ता

गिलगिट-बाल्टिस्तान : पाकिस्तान के गाल पर करारा तमाचा

/ | Leave a Comment

ब्लूचिस्तान ने 70 साल पहले हुए पाक के कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया। लिहाजा वहां अलगाव की आग निरंतर बनी हुई है। नतीजतन 2001 में यहां 50 हजार लोगों की हत्या पाक सेना ने कर दी थी। इसके बाद 2006 में अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले 20 हजार सामाजिक कार्यकर्ताओं को अगवा कर लिया गया था, जिनका आज तक पता नहीं है। 2015 में 157 लोगों के अंग-भंग किए गए। फिलहाल पुलिस ने जाने-माने एक्टिविस्ट बाबा जान को भी हिरासत में लिया हुआ है। पिछले 16 साल से जारी दमन की इस सूची का खुलासा वाॅशिगटंन में कार्यरत संस्था “गिलगिट-बाल्टिास्तान नेशनल कांग्रेस” ने किया है।

Read more »